सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का बढ़ा एमकैप, रिलायंस ने किया टॉप

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 01:00 PM (IST)

    पिछले हफ्ते में दस में से नौ कंपनियों के एम-कैप में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से बढ़ोतरी हुई। पिछले सप्ताह इन सभी नौ कंपनियों का संयुक्त एमकैप 97463.46 ...और पढ़ें

    रिलायंस के बाद टीसीएस का एमकैप सबसे अधिक बढ़ा।
    रिलायंस के बाद टीसीएस का एमकैप सबसे अधिक बढ़ा।

    पीटीआई, नई दिल्ली। पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार की दस सबसे मूल्यवांन कंपनियों में से नौ कंपनियों के M-Cap में वृद्धि हुई है। इन सभी नौ कंपनियों का संयुक्त एमकैप पिछले सप्ताह 97,463.46 करोड़ रुपये बढ़ा है। इन सभी कंपनियों के एमकैप में से सबसे अधिक बढ़ोतरी रिलायंस इंडस्ट्री के एमकैप में हुई है।

    पिछले हफ्ते कितना उछला था सेंसेक्स?

    पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क 580.98 अंक या 0.91 फीसदी उछला था। बजाज फाइनेंस को छोड़कर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक सहित बाकी नौ कंपनियां टॉप गेनर रहे।

    किस कंपनी का कितना बढ़ा एमकैप?

    पिछले कारोबारी हफ्ते रिलायंस का एमकैप 36,399.36 करोड़ रुपये बढ़कर 15,68,995.24 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 15,305.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,976.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 14,749.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,54,042.46 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 11,657.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,842.89 करोड़ रुपये हो गया।

    भारती एयरटेल का एमकैप 9,352.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,087.22 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एमकैप 6,320.4 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,418.46 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का एमकैप 3,507.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,529.86 करोड़ रुपये हो गया।

    टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 109.77 करोड़ रुपये बढ़कर 12,26,093.23 करोड़ रुपये और आईटीसी का 62.36 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,699.70 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, बजाज फाइनेंस का एमकैप 5,210.91 करोड़ रुपये घटकर 4,49,604.04 करोड़ रुपये रह गया।

    कौन से रही टॉप 10 कंपनी?

    रिलायंस इंडस्ट्रीज को पहला स्थान मिला इसके बाद दूसरे स्थान पर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस रहे।