सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 रुपए का स्टॉक ₹1100+ का हुआ, अब हर शेयर पर बोनस देने जा रही ये कंपनी; 8 जुलाई है रिकॉर्ड डेट

Published: Sun, 06 Jul 2025 07:28 PM (IST)

Bonus shares 2025 मेघना इन्फ्राकॉन अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने 11 बोनस शेयर देने ...और पढ़ें

कंपनी का स्टॉक अब तक 19,180% रिटर्न दे चुका है।
कंपनी का स्टॉक अब तक 19,180% रिटर्न दे चुका है।

नई दिल्ली| Meghna Infracon Infrastructure Ltd Bonus News :  रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी मेघना इन्फ्राकॉन अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी अगर आपके पास कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको 1 और शेयर बिलकुल मुफ्त मिलेगा। हालांकि, यह बोनस उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास 8 जुलाई तक कंपनी के शेयर होंगे। दरअसल, बोनस पाने की रिकॉर्ड डेट 8 जुलाई 2025 है। क्योंकि, शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट लागू है, इसलिए आपको 7 जुलाई तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे, ताकि आप बोनस पाने के लिए एलिजिबल हो जाएं।  

कैसी है स्टॉक की चाल?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 30 जून से 4 जुलाई के बीच शेयर 1,119 रुपए से 1,135 रुपए के बीच ट्रेड हो रहे थे। 18 जून 2025 को बोनस की घोषणा के बाद शेयर 4.74% उछलकल 1099 रुपए पर बंद हुआ। जबकि 4 जुलाई को शेयर BSE पर 1,120 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने 149% से ज्यादा और अब तक कुल 19,180% रिटर्न दे चुका है।

यह भी पढ़ें- 1000% का रिटर्न दिया, अब स्प्लिट होने जा रहा यह स्टॉक! ₹2400 करोड़ मार्केट कैप, क्या करती है कंपनी?

कैसी है कंपनी की परफॉर्मेंस?

मेघना इन्फ्राकॉन की स्थापना साल 2007 में हुई थी। इससे पहले यह कंपनी नाय्सा सिक्योरिटीज के नाम से जानी जाती थी। साल 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा।

  • मार्केट कैप:  1,194.59 करोड़ रुपए
  • टोटल इनकम: 12.37 करोड़ रुपए (2024 से 24% ज्यादा)
  • नेट प्रॉफिट : 4.15 करोड़ रुपए (575% की जबरदस्त बढ़त)

यह भी पढ़ें- IT Sector में निवेश का सही मौका, मिलेगा कितना फायदा? मोतीलाल ओसवाल ने जारी की सेक्टर ऑफ द वीक रिपोर्ट

कहां-कहां चल रहे प्रोजेक्ट्स?

मेघना इन्फ्राकॉन फिलहाल मुंबई में कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने दादर/प्रभादेवी में 31,000 स्क्वायर फीट के रिहायशी प्रोजेक्ट को फिर से डेवलप करने का करार किया है। इस प्रोजेक्ट से करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद है।

क्या करें निवेशक?

बोनस शेयर मिलने से आपके पास शेयरों की संख्या तो बढ़ेगी, लेकिन शेयर की कीमत थोड़ी कम हो सकती है। इसका फायदा यह है कि शेयर में लिक्विडिटी बढ़ेगी। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि निवेशक कंपनी की परफॉर्मेंस देखकर ही निवेश करें।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।