सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Saving Tips for women: घर का खर्च निकालने के बाद ऐसे करें सेविंग, पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 09:20 PM (IST)

    Money Management Tips शादी के बाद लाइफ में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। शादी से पहले हम भले ही बिना कुछ सोचे खर्च कर देते हैं लेकिन जैसे ही हम शादी क ...और पढ़ें

    Money Management Tips: money management tips for young adults
    Money Management Tips: money management tips for young adults

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Finance Tips: शादी के बाद पति-पत्नी दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। शादी के बाद भविष्य के लिए बचत करना बहुत जरूरी होता है। शादी से पहले भले ही हम भविष्य की जरूरतों की ओर उतना ध्यान नहीं देते हैं। शादी के बाद हमारा ज्यादातर ध्यान बचत की तरफ रहता है। अगर आप भी हाउस वाइफ हैं है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसके बाद आप अपने पति की कमाई को बचा सकते हैं।

    जब पति-पत्नी दोनों काम करते हैं तब तो खर्चे बंट जाते हैं पर अगर आप हाउस वाइफ हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं कि आपको अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कौन-से टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

    सेविंग के लिए प्लान

    आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर महीने घर चलाने के लिए कितने पैसों की जरूरत पड़ती है। आज के टाइम में अगर आप पैसे को मैनेज नहीं करती है तो आपको आपातकाल के समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप चाहे तो खर्चों को कम करने के लिए कई तरीके अपना सकती है।  इसी के साथ अगर आप छोटी-छोटी बचत करती हैं तो वो भी काफी मददगार साबित हो सकती है।

    आप हर दिन जो राशन लाती है अगर आप वो महीने में एक बार लाएंगी तो इससे भी आप पैसे सेव कर सकती हैं। अगर आप नौकरी करती है तब आप खर्चों को बांट सकती हैं। ऐसे में आप एक साथ सेविंग को लेकर फैसले भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    निवेश प्लान

    पति-पत्नी दोनों को मिलकर निवेश के लिए प्लान बनाना चाहिए। आप जितनी जल्दी प्लान बनाते हैं आपको उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। इस योजना को बनाने में एक तय इनकम का होना जरूरी है। आज के समय में कई तरह के इंवेस्टमेंट प्लान मौजूद है। कई बार पत्नी पति के ऊपर निवेश का फैसला छोड़ देती है जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। पति-पत्नी दोनों को एक साथ इस पर फैसला लेना चाहिए। इससे दोनों को सेविंग और इंवेस्टमेंट की जानकारी मिल पाएगी।

    भविष्य के खर्चों के बारे में जरूर सोचें

    आज आप भले ही अपनी जरूरतों से ज्यादा कमा रहे हैं। आपको हमेशा भविष्य को ध्यान में रखना चाहिए। जिंदगी में आगे आपको कई जिम्मेदारियों को उठाना पड़ेगा। ऐसे में आपका आर्थिक तौर पर सशक्त होना बहुत जरूरी है। घर की पत्नी को इस तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है। आप बीमारी जैसे आपातकालीन खर्चों के लिए अलग से सेविंग कर सकते हैं। आपको हमेशा से पति की कमाई को ज्यादा से ज्यादा बचाना चाहिए।  

    इंश्योरेंस जरूर लें

    परिवार के लिए जीवन बीमा लेने का फैसला हमेशा पति को नहीं लेना चाहिए। ये फैसला पत्नी द्वारा भी लिया जा सकता है। घर की महिलाओं को भी बीमा का ध्यान रखना चाहिए। भारत में देखा गया है कि कोई भी बीमा पर पति द्वारा ही फैसला लिया जाता है। पत्नी भी इंश्योरेंस लेकर अपने परिवार को इंश्योर कर सकते हैं। इसी वजह से महिला को की जरूरी काम शादी के बाद तुरंत कर लेना चाहिए। इससे भविष्य में उनके साथ उनके परिवार को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।