यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था पर मूडीज का आया नया अपडेट, बताया- 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी आर्थिकी
मूडीज एनालिटिक्स ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने ...और पढ़ें

आइएएनएस, मुंबई। मूडीज एनालिटिक्स ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।
अपने नए एशिया-प्रशांत दृष्टिकोण में वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने देश के विकास के पूर्वानुमान को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में 6.6 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान जताया है।
