यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस महिला के पास भारत की राजधानी का सबसे महंगा घर, कीमत ₹453 करोड़, Real Estate बिजनेस में भी बड़ा नाम
भारत के सबसे महंगे घरों (Most Expensive House in India) में एंटीलिया (Antilia) का नाम आता है पर दिल्ली का सबसे महंगा घर (Most Expensive House Delhi) र ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जब भी भारत के सबसे महंगे घरों की बात आती है तो मुकेश अंबानी का एंटीलिया (Antilia Price) जरूर चर्चा में आता है। दरअसल एंटीलिया ही भारत का सबसे महंगा घर है, जिसकी वैल्यू करीब 15,000 करोड़ रु बताई जाती है। मगर क्या आप देश की राजधानी के सबसे महंगे घर की कीमत जानते हैं?
दिल्ली का सबसे महंगा घर अंबानी या अदाणी जैसे किसी टॉप अरबपति के पास नहीं है। बल्कि दिल्ली के सबसे महंगे घर की मालकिन हैं रेणुका तलवार (Renuka Talwar Delhi House Cost), जो कि भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी DLF के मानद चेयरमैन केपी सिंह की बेटी हैं।
ये भी पढ़ें - कैसे होती है Crypto Mining? इन चीजों की होती है जरूरत, अगर सीख गए तो जमकर बरसेंगे Bitcoin ही Bitcoin !
कितनी है रेणुका के घर की कीमत?
साल 2016 में रेणुका तलवार ने दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर एक विशाल बंगला खरीदा था। ये घर उन्होंने कमल तनेजा से खरीदा था, जिसकी कीमत 435 करोड़ रुपये है। 2016 में हुई वो डील आज तक दिल्ली की सबसे महंगी रियल एस्टेट डील बनी हुई है।
एक वर्ग मीटर का रेट कितना
- लोकेशन : पृथ्वीराज रोड, लुटियंस दिल्ली
- प्लॉट का साइज : 4,925 वर्ग मीटर
- बिल्ट-अप एरिया : 1,189 वर्ग मीटर
- प्रति वर्ग मीटर का दाम : ₹8.8 लाख
- किसने बेचा : कमल तनेजा, टीडीआई इंफ्राकॉर्प के एमडी
DLF में रेणुका की भूमिका क्या है
रेणुका तलवार भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में एक फेमस पर्सनालिटी हैं। उनके पति डीएलएफ के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर जी.एस. तलवार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका को डीएलएफ एम्पायर का उत्तराधिकारी भी माना जाता है और इस नाते वे कंपनी के बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका की नेटवर्थ 2780 करोड़ रु है।
खबरें और भी
केपी सिंह के पास दो और घर
बता दें कि रेणुका तलवार के पिता केपी सिंह के पास दिल्ली में ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो और भी बंगले हैं। ये बंगले दिल्ली के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में इस परिवार की पकड़ को और मजबूत बनाते हैं।