सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Ambani Birthday: 66 साल के हुए मुकेश अंबानी, दो दशक में रिलायंस को बनाया 15 लाख करोड़ की कंपनी

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 12:30 PM (IST)

    Mukesh Ambani Birthday मुकेश अंबानी की रिलायंस में एंट्री 1981 में हुई थी। पिता धीरूभाई अंबानी के जाने के बाद उन्होंने 2002 में कंपनी की कमान संभाली थ ...और पढ़ें

    Mukesh Ambani Birthday his journey in Reliance
    Mukesh Ambani Birthday his journey in Reliance

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का आज जन्मदिन है। वे 66 साल के हो गए हैं। मुकेश अंबानी का नाम उन चुनिंदा लोगों में शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। इस वजह से उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 15 लाख करोड़ की मार्केट कैप के साथ आज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। यहीं नहीं रिलायंस का नाम दुनिया की 50 सबसे मूल्यवान कंपनियों में भी शामिल हैं।

    फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक वे 84.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।

    मुकेश अंबानी का सफर

    मुकेश अंबानी का जन्म खाड़ी देश यमन में 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। इसके बाद वे अपने परिवार के मुंबई (उस समय बॉम्बे) आ गए। जहां उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन किया। इसके वे आगे की पढ़ाई करने स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी चले गए, लेकिन कारोबार में दिलचस्पी होने के कारण 1981 में पिता धीरूभाई अंबानी के साथ रिलायंस से जुड़ गए और यहां से उनके कारोबारी सफर की शुरुआत हुई।

    रिलायंस को बनाया 15 लाख करोड़ की कंपनी

    मुकेश अंबानी शुरू से ही कारोबार को लेकर अपने पिता धीरूभाई अंबानी की तरह दूरदर्शी सोच रखते थे। 1985 में रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का नाम बदलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज रख दिया और इसके बाद तेजी से कंपनी ने अन्य सेक्टर में कारोबार का विस्तार करना शुरू कर दिया।

    पिता और छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ उन्होंने कंपनी को पेट्रोलियम रिफाइनरी, टेलीकॉम और अन्य सेक्टरों में विस्तार किया। हालांकि 6 जुलाई 2002 को पिता धीरूभाई अंबानी के अचानक निधन के बाद दोनों भाइयों में कारोबार चलाने को लेकर मतभेद होने लगे और जिसके बाद कारोबार का बंटवारा हो गया। मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज आ गई, जबकि अनिल अंबानी के पास रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन जैसी कंपनियां आईं।

    खबरें और भी

    20 गुना बड़ी हुई रिलायंस

    मुकेश अंबानी के कारोबार संभालने के समय रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 75000 करोड़ रुपये था। मुकेश अंबानी की मेहनत के कारण आज इसका बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। साथ ही मुकेश अंबानी रिलायंस को एक निजी पेट्रोलियम कंपनी से आगे बढ़ाकर टेलीकॉम और रिटेल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी चुके हैं। इसके अलावा कंपनी अपने ब्रांड जियो के तहत डिजिटल विस्तार भी कर रही है।