मुकेश अंबानी की रिलायंस ने फिर रचा इतिहास, बनी ₹11462802000000 का रेवेन्यू हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में $120 अरब (₹11462802000000) का राजस्व पार कर इतिहास रचा, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय कं ...और पढ़ें
-1779458783594_m.webp)
रिलायंस इंडस्ट्रीज $120 अरब के राजस्व के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी
HighLights
रिलायंस $120 अरब राजस्व वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
वित्त वर्ष 2025-26 में मुकेश अंबानी की कंपनी ने उपलब्धि हासिल की।
यह भारत की अदम्य भावना का प्रमाण है।
नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 120 अरब डॉलर के रेवेन्यू के आंकड़े को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने ₹11462802000000 (1175919 करोड़ रुपये) के रेवेन्यू के आंकड़े को हासिल करने के इतिहास रच दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में यह मुकाम हासिल किया।
मुकेश अंबानी की Reliance ने खुद इसकी जानकारी दी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट करके यह जानकारी दी। उसने लिखा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2025-26 में 120 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह एक 'अदम्य भारत' की भावना का प्रमाण है।
टेक्सटाइल से तेल तक फैला है बिजनेस
मुकेश अंबानी का बिजनेस टेक्सटाइल से लेकर तेल तक फैला हुआ है। कंपनी अधिकतर क्षेत्रों में बिजनेस कर रही है। टेलकॉम सेक्टर में में भी इसका दबदबा है। तेल से लेकर रिटेल तक की इस दिग्गज कंपनी ने 2026 में $124 बिलियन का रेवेन्यू कमाया है।
From a textile dream in 1966 to a $124 Billion global conglomerate in 2026.
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) May 22, 2026
Reliance Industries becomes the first Indian company to surpass USD $120 Billion revenue landmark in FY 2025-26. This is a testament to the spirit of an unstoppable India.
The journey continues. Because… pic.twitter.com/COB5hUPRU7
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली RIL ने कहा, "1966 में एक टेक्सटाइल के सपने से लेकर 2026 में $124 बिलियन के ग्लोबल ग्रुप तक। रिलायंस इंडस्ट्रीज FY 2025-26 में $120 बिलियन के रेवेन्यू के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।"
FY2026 में रिलायंस को हुआ था 95754 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
24 अप्रैल 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। नतीजों के लगभग एक महीने बाद कंपनी ने $120 बिलियन के रेवेन्यू के आंकड़े को पार वाली जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा साल दर साल 12.55% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा था।
खबरें और भी
हालांकि, FY26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.1 अरब डॉलर (95754 करोड़ रुपये) रहा था। Reliance का शुद्ध लाभ IT की बड़ी कंपनियों TCS, Infosys और HCL Tech के कुल शुद्ध लाभ से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- मुकदमा खत्म होते ही अमेरिकी कंपनी ने अदाणी ग्रुप में झोंके ₹19 हजार करोड़, अंबानी की रिलायंस से घटाई हिस्सेदारी