सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महासागर में 3 दिग्गजों की महा-साझेदारी: ONGC, रिलायंस और BP मिलकर समुद्र से निकालेंगे 'खजाना', $1 अरब की मेगा तैयारी!

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:17 AM (IST)

सरकारी कंपनियां ONGC, BP और रिलायंस इंडस्ट्रीज महानदी बेसिन में 1 अरब डॉलर की साझा ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा बनाने पर ...और पढ़ें

ONGC, रिलायंस और BP का नया प्लान (AI फोटो)

ONGC, रिलायंस और BP का नया प्लान (AI फोटो)

HighLights

  1. ONGC, BP, RIL महानदी में साझा ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विचार

  2. एक अरब डॉलर की लागत से गहरे समुद्र से गैस निकलेगी

  3. यह सुविधा लागत घटाकर परिचालन दक्षता बढ़ाएगी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC), BP और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) महानदी बेसिन में 1 अरब डॉलर के कॉमन ऑफशोर (समुद्र में मौजूद) इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी बनाने पर विचार कर रही हैं। इसका मकसद गहरे और बहुत गहरे समुद्र (डीपवाटर और अल्ट्रा-डीपवाटर) क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस और कंडेनसेट निकालना है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से पेश किया गया यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चर्चा के फेज में है। जल्द ही इसके लिए तकनीकी सलाहकारों की नियुक्ति की जा सकती है।

प्रोजेक्ट की कॉस्ट घटाने में मिलेगी मदद

इस साझा इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का मकसद डेवलपमेंट कॉस्ट को कम करना, छोटी खोजों के लिए अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को खत्म करना और ऑपरेशनल एफिशिएंसीज और कमर्शियल वायबिलिटी में सुधार करना है।
बताया जा रहा है कि इस सुविधा का लक्ष्य गहरे और बहुत गहरे समुद्र में की गई खोजों को कारोबारी रूप से व्यवहार्य बनाना है। इसके तहत कई ऑपरेटर अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने के बजाय एक ही साझा फ्रेमवर्क का उपयोग कर सकेंगे, जिससे परियोजना की लागत काफी कम हो सकती है।

हेवी कैपिटल निवेश और जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत

नए प्रोजेक्ट से हाइड्रोकार्बन को कुशलतापूर्वक इकट्ठा करने और बाहर निकालने में मदद मिलेगी, साथ ही छोटी और कम महत्वपूर्ण खोजों से कमाई शुरू करने की प्रोसेस भी तेज होगी। यह पहल इसलिए भी अहम है क्योंकि गहरे और बहुत गहरे समुद्र में काम करने के लिए हेवी कैपिटल निवेश और जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, जो अक्सर कमर्शियल वायबिलिटी में बाधा बनते हैं।

अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह सुविधा 'फ्लोटिंग प्रोडक्शन, स्टोरेज एंड ऑफलोडिंग' (FPSO) होगी या समुद्र में स्थायी रूप से स्थापित कोई ढांचा (फिक्स्ड ऑफशोर इंस्टॉलेशन)।

FPSO-बेस्ड सॉल्यूशन होता है तैयार

FPSO-बेस्ड सॉल्यूशन को पहले से तैयार फॉर्म में साइट पर लाया जा सकता है, जबकि समुद्र में स्थायी ढांचा बनाने में अधिक समय लग सकता है। इतने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में कम से कम तीन से चार साल का समय लगेगा। इस सुविधा का मेन काम प्राकृतिक गैस को संभालना होगा, साथ ही कुछ मात्रा में कंडेनसेट भी निकाला जा सकेगा।

यह तरीका एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मॉडल पर आधारित है। उत्तरी सागर (नॉर्थ सी) समेत कई क्षेत्रों में पहले से ही इस तरह के शेयरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी काम कर रही हैं। इस व्यवस्था के तहत, दो या दो से अधिक कंपनियां मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करती हैं, जिसका उपयोग बाद में अन्य उत्पादक भी 'टोलिंग' (शुल्क देकर उपयोग करने) के आधार पर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - क्या भारत में 1 जनवरी 2027 से चेकबुक के नए नियम होने जा रहे लागू? पुरानी चेकबुक का क्या होगा? RBI ने किया क्लियर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।