सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलायंस के 'चाणक्य' मनोज मोदी: अंबानी के वो खास, जिन्हें मिला ₹1500 करोड़ का महल!

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 12:34 PM (IST)

    मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है, जो रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में प्रमुख निदेशक हैं। वे अंबानी के कॉलेज के दोस्त हैं और 80 के ...और पढ़ें

    मनोज मोदी हैं मुकेश अंबानी के करीबी

    मनोज मोदी हैं मुकेश अंबानी के करीबी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अक्सर कारोबारियों की सफलता के पीछे उनकी अपनी मेहनत और लगन के अलावा कुछ और लोगों का भी योगदान होता है। ऐसे लोग कारोबारियों के राइट हैंड कहलाते हैं। जैसे कि मनोज मोदी को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का राइट हैंड कहा जाता है। मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में एक प्रमुख डायरेक्टर हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का सबसे करीबी विश्वासपात्र और रिलायंस की बड़ी डील्स के पीछे का मुख्य सूत्रधार माना जाता है।

    बड़े प्रोजेक्ट्स और डील्स के मास्टरमाइंड

    मनोज मोदी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बड़े प्रोजेक्ट्स और डील्स, जिनमें जामनगर रिफाइनरी, टेलीकॉम विस्तार और 4G रोलआउट शामिल हैं, के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है। आप सोच रहे होंगे कि कैसे भारत का सबसे अमीर व्यक्ति ऐसे ही किसी पर भरोसा कर सकता है? वास्तव में ऐसा नहीं है, क्योंकि मनोज मोदी और मुकेश अंबानी का साथ कॉलेज के जमाने का है।
    मोदी और अंबानी दोनों ने एक साथ मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (UDCT) से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की थी।

    कब जॉइन की रिलायंस?

    मोदी चुपचाप रिलायंस के पीछे मौजूद सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं। वह 80 के दशक की शुरुआत में रिलायंस से जुड़े थे, जो आज भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है। उस समय कंपनी का नेतृत्व धीरूभाई अंबानी कर रहे थे।
    इस दौरान, मोदी ने न केवल मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के साथ, बल्कि उनके बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ भी करीब से काम किया है।

    फेसबुक के साथ डील में अहम रोल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में फेसबुक के साथ मल्टी-बिलियन डॉलर की डील के लिए बातचीत के दौरान मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी। 5.7 अरब डॉलर (आज के हिसाब से 52,686 करोड़ रुपये) की वो डील Reliance के Jio Platforms और Facebook के बीच हुई थी।
    कंपनी के लिए यह एक अहम पल था। इस डील ने और ज्यादा निवेश का रास्ता भी खोला, जिससे दुनिया भर की प्राइवेट इक्विटी फर्मों से कुल 13 अरब डॉलर का निवेश आया।

    खबरें और भी

    गिफ्ट में दिया था महंगा घर

    सुर्खियों से दूर रहने वाले मनोज मोदी तब चर्चा में आए थे, जब 2022 में उन्हें मुकेश अंबानी से एक शानदार गिफ्ट मिला था। ये गिफ्ट था एक महंगा घर, जिसकी वैल्यू करीब 1500 करोड़ रुपये आंकी गयी थी। उनका घर मुंबई के पॉश नेपियन सी रोड इलाके में है, जो एक 22 मंजिला इमारत है। इस बिल्डिंग का एरिया 1.7 लाख वर्ग फुट बताया जाता है।

    ये भी पढ़ें - दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू