सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mutual Fund से कब निकालना चाहिए पैसा, जानिए कैसे कर सकते हैं संकेतों की पहचान

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sun, 06 Aug 2023 08:00 AM (IST)

Mutual Fund म्यूचुअल फंड में निवेश करना काफी लोगों को पसंद है। इसमें लॉन्ग टर्म प्लान का ऑप्शन बेस्ट माना ...और पढ़ें

Mutual Fund से कब निकालना चाहिए पैसा
Mutual Fund से कब निकालना चाहिए पैसा

HighLights

  1. आप म्यूचुअल फंड को अपने फोन से भी मैनेज कर सकते हैं।
  2. आपको अच्छा रिस्पोंस नहीं मिल रहा है तब आपको फंड से पैसे निकाल कर दूसरे फंड में लगाना चाहिए।
  3. म्यूचुअल फंड की कंपनियां निवेश के प्लान में बदलाव कर देते हैं।

 नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क।  अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहिए। लॉन्ग टर्म प्लान में निवेश करना काफी अच्छा ऑप्शन होता है। आप सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Investment Plan) में निवेश करते हैं तो आप उसके ब्याज से अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड को अपने फोन से भी मैनेज कर सकते हैं।

कई एक्सपर्ट भी कहते हैं कि जब भी नौकरी की शुरुआत करें तो उसके साथ आपको इन फंड में निवेश करना भी शुरू कर देना चाहिए। लोगों को इस स्कीम में निवेश करना चाहिए जहां उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको फंड से पैसे निकालने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पॉजिटिव रिस्पोंस

अगर आपने जिस फंड में निवेश किया है वहां से आपको अच्छा रिस्पोंस नहीं मिल रहा है तब आपको फंड से पैसे निकाल कर दूसरे फंड में लगाना चाहिए। आप जब भी पैसे निकाले तो आप दो साल के प्रदर्शन के आधार पर ही पैसे निकालें। आपको हमेशा किसी ना किसी फंड में पैसे निवेश करना चाहिए, ऐसे में आपको पैसे निकालने के बाद दूसरे फंड स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहिए।

म्यूचुअल फंड के प्लान में बदलाव

कई बार म्यूचुअल फंड की कंपनियां निवेश के प्लान में बदलाव कर देते हैं। अगर आपकी कंपनी ने भी प्लान में बदलाव किया है तो आपको एक बार चेक करना चाहिए कि क्या कंपनी के बदलाव आपको आपके गोल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आपका लक्ष्य पूरा नहीं होता है तब आपको फंड से पैसे निकाल देने चाहिए।

इन्वेस्टमेंट लक्ष्य

अगर आपने जिस लक्ष्य को पाने के लिए फंड में निवेश किया है और वो लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है तब आपको फंड से पैसे निकाल देना चाहिए।