सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी PA के साथ 'प्यार की मैगी' बना रहे थे CEO, कंपनी ने कर दिया फायर; 40 साल की वफादारी भी नहीं बचा सकी नौकरी

Published: Tue, 02 Sep 2025 01:40 PM (IST)

नेस्ले ने सीईओ लॉरेंट फ्रेइक्स (Nestle CEO Laurent Freixe) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। दरअसल CEO अपनी टीममेट ...और पढ़ें

अपनी PA के साथ 'प्यार की मैगी' बना रहे थे CEO, कंपनी ने कर दिया फायर
अपनी PA के साथ 'प्यार की मैगी' बना रहे थे CEO, कंपनी ने कर दिया फायर

नई दिल्ली। मैगी और किटकैट जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नेस्ले के सीईओ लॉरेंट फ्रीक्स (Nestle CEO Laurent Freixe) को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। कारण था प्यार करना है। वो अपने ही कंपनी के एक साथी कर्मचारी से इश्क कर बैठे थे। इस चक्कर में कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह फिलिप नवरातिल को नया सीईओ बनाया गया है।

लॉरेंट फ्रीक्स नेस्ले के साथ पिछले 40 सालों से जुड़े थे। उनकी इतने सालों की वफादारी भी उनकी नौकरी नहीं बचा सकी। कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुछ दिनों पहले एस्ट्रोनॉमर CEO एंडी बायरन (Andy Byron) को भी HR हेड के साथ कोल्ड प्ले इवेंट में रोमांस करना भारी पड़ा था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

नेस्ले ने फिलिप नवरातिल को तत्काल प्रभाव को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया। वह कंपनी के साथ 2001 से जुड़े हैं। अब 24 साल बाद वह कंपनी के CEO बने हैं।

CEO को फायर करते हुए कंपनी ने क्या कहा?

लॉरेंट फ्रीक्स को नौकरी से निकालते हुए नेस्ले ने कहा कि यह कार्रवाई जांच के बाद की गई है। जांच में पता चला कि वह अपने PA के साथ रिलेशनशिप में थे। नेस्ले के अध्यक्ष पॉल बुल्के और प्रमुख स्वतंत्र निदेशक पाब्लो इस्ला ने इस संबंध की जांच की, जिसके बारे में कंपनी ने कहा कि यह उसकी व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन है। बुल्के ने सोमवार को एक बयान में कहा, "यह एक आवश्यक निर्णय था।"

उन्होंने कहा कि नेस्ले के मूल्य और प्रशासन हमारी कंपनी की मजबूत नींव हैं। मैं नेस्ले में लॉरेंट की वर्षों की सेवा के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने  कंपनी के साथ 40 वर्ष बिताए हैं।

नेस्ले ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि कंपनी से तत्काल बर्खास्तगी के बाद उन्हें कोई निकासी पैकेज नहीं मिलेगा।

1986 में नेस्ले से जुड़े थे लॉरेंट फ्रीक्स

1986 में लॉरेंट फ्रीक्स  फ्रांस में नेस्ले के साथ जुड़े थे। उन्होंने मार्केटिंग और सेल्स विभाग में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद उन्होंने दुनिया भर में कई भूमिकाएं निभाईं, जिनमें 2003 में हंगरी में नेस्ले के सीईओ और बाद में 2007 में नेस्ले इबेरियन क्षेत्र में सीईओ के रूप में कार्य करना शामिल है।

यह भी पढ़ें- जिस अफगानिस्तान से भागने पर मजबूर हुआ था अमेरिका, कितना गरीब है वो तालिबानी देश; कैसे-कैसे करता है कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।