सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KYC Update के नाम पर रोज हो रहे नए-नए फ्रॉड, क्या है जालसाजों की नई तकनीक; कैसे बचाएं अपनी गाढ़ी कमाई

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 05:00 PM (IST)

    साइबर ठग प्रतिदिन अपने आप को अपडेट कर रहे हैं और ऐसे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं जिन्हें तकनीकी समझ कम है। तकनीकी समझ न होने के कारण अकाउंट से लाख ...और पढ़ें

    Fraud with KYC update, know how to keep yourself safe
    Fraud with KYC update, know how to keep yourself safe

    नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क: साइबर अपराध से जुड़े हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। ये सारे मामले हर बार अलग-अलग तरह से सामने निकल कर आ रहे हैं। जाहिर-सी बात है साइबर ठग भी ठगी करने के लिए अपने आपको अपडेट कर रहे हैं।

    आमतौर पर देखा गया है कि युवाओं के साथ या तकनिकी समझ रखने वाले इन अपराधों से खुद को बचा लेते हैं, लेकिन कम पढ़े लिखे या वरिष्ठ नागरिक इन जालसाजों का शिकार बन जाते हैं। 

    साइबर ठगी से जुड़ा हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक बुजुर्ग महिला को तकनिकी समझ ना होने का खामयाजा भुगतना पड़ा। दरअसल बुजुर्ग महिला को जालसाजों ने बैंक का कर्मचारी होने का विश्वास दिलाया और फिर KYC अपडेट करने के नाम पर अकाउंट से 1 लाख रुपये उड़ा लिए।

    कैसे दिया घटना को अंजाम?

    सबसे पहले इन जालसोजों ने पीड़ित महिला के फोन पर एक मैसेज भेजा जिसमें महिला से KYC अपडेट करने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। ठगों ने महिला को डराने के लिए मैसेज में यह भी लिखा कि मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करने पर उनका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

    लिंक पर क्लिक करने के बाद उस बुजुर्ग महिला को जालसाजों ने फोन किया, जिसमें उन्होंने केवाईसी का प्रोसेस पूरा करने में मदद करने का विश्वास दिलाया। जालसाजों ने इसके लिए बकायादा महिला के फोन का एक्सेस लेने के लिए AnyDesk ऐप को इंस्टॉल करवाया और महिला के फोन की स्क्रीन का एक्सेस ले लिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद जालसाजों ने बैंक की ही तरह दिखने वाली एक वेबसाइट खोली, जिसमें जालसाजों ने महिला के फोन पर केवाईसी अपडेट करने के लिए ओटीपी को दर्ज करने के लिए कहा। ओटीपी को दर्ज करने के बाद अगले दिन तक उस बुजुर्ग महिला के अकाउंट से उन जालसाजों ने 1 लाख रुपये उड़ा लिए।

    इन मामलों से कैसे बचें?

    दूसरों की गलती से सिखने वाला व्यक्ति ही समझदार माना जाता है इसलिए अगर आपके पास भी ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज आता है जिसपर आपको उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए तो भूल कर भी यह गलती ना करें।

    आपको बता दें कि बैंक की ओर से कभी भी आपको किसी भी काम के लिए लिंक या ऐसा कोई भी मैसेज नहीं भेजा जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप ऐसे लिंक को ओपन करने से पहले दस बार सोच लें।

    यहां करें शिकायत

    बैंक कभी भी आपसे ओटीपी और स्क्रीन एक्सेस की मांग नहीं करता, इसलिए हमेशा सतर्क रहें। लेकिन अगर फिर भी किसी प्रकार से साइबर ठगी होती है तो आपक साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट (https://cybercrime.gov.in/) या 1930 फोन नंबर पर जल्द से जल्द शिकायत दर्ज करवाएं।

    इसके अलावा आपको 24 घंटे के अंदर अपने साथ हुए इस अपराध की एफआईआर थाने में भी दर्ज करवाएं।