सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPI से हर रोज होने लगे हैं नए तरह के Fraud, नहीं रहेंगे अपडेट तो लुट जाएगी मेहनत की कमाई

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 07:30 PM (IST)

    तेजी से बढ़ते यूपीआई ट्रांजेक्शन की वजह से देश में यूपीआई के जरिए होने वाले फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं। आकंड़ो के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में यूपीआई लेनद ...और पढ़ें

    New types of UPI frauds comes every day stay updated to protect your account
    New types of UPI frauds comes every day stay updated to protect your account

    नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क: देश में तेजी से ऑनलाइन लेनदेन का चलन बढ़ा है। बढ़ते डिजिटल ट्रांजैक्शन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) एक क्रांति साबित हुई है।

    यूपीआई ट्रांजेक्शन में आई तेजी की वजह से यूपीआई से जुड़े फ्रॉड भी काफी बढ़ गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में यूपीआई लेनदेन के 95,000 से अधिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए थे।

    आपको बता दें कि यूपीआई के जरिए कई तरह के फ्रॉड किए जाते हैं, जिसमें पमेंट ऐप और और यूपीआई का कोई हाथ नहीं होता, बल्कि जालसाज आपको झांसा देकर ठगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि यूपीआई के जरिए भुगतान करते समय आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

    फिशिंग स्कैम

    स्कैमर आजकल इतने चालक हो गए हैं कि अब वो आपके ऐप में सीधा फर्जी पेमेंट लिंक भेज देते हैं और जल्दबाजी में अगर आपने उस लिंक पर ध्यान नहीं दिया और पेमेंट कर दिया तो आप भी स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

    आपको बता दें कि ये लिंक फर्जी होते हैं जो ऑरिजनल पेमेंट लिंक की ही तरह दिखाई देते हैं। बैंक और सरकारी एजेंसियां ​​और अन्य वित्तीय संस्थान कभी भी एसएमएस के जरिए वित्तीय जानकारी नहीं मांगते।

    यूपीआई धोखाधड़ी के मामले में आपको इसकी शिकायत बैंक या ई-वॉलेट कंपनी से कर सकते हैं और इसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं।

    पेमेंट रिक्वेस्ट लिंक पर क्लिक न करें

    आपके पास भी कभी न कभी एक ऐसा लिंक जरूर आया होगा, जिसमें आपसे पेमेंट करने की मांग की गई हो। दरअसल ये 'रिक्वेस्ट मनी' लिंक होते हैं, जिसे जालसाजों द्वारा भेजा जाता है। आप ऐसे लिंक के चक्कर में न फंसे और कोई भी पुरस्कार या कैशबैक के लालच में आकर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

    लिंक के जरिए न लौटाएं पैसे

    आजकल यूपीआई के जरिए जालसाज आपके अकाउंट में जानबूझ कर कुछ पैसे भेजते हैं और फिर आपको कॉल कर उसे वापस भेजने को कहते हैं।

    जब आप पैसे लौटाने के लिए तैयार होते हैं तो आपको वो एक लिंक भेजते हैं अगर आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आप फिर से स्कैम का शिकार हो सकते हैं। बेहतर यहीं होगा कि पैसे वापस करने के लिए आप किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

    खबरें और भी

    बदलें रहें अपना पिन

    जालसाजों से बचने के लिए आप निरंतर अपने यूपीआई पिन को चेंज करते रहिए, जिससे आपका अकाउंट सुरक्षित रह सकता है।