FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन लोकल पास की शुरुआत; ऐसे करें आवेदन
NHAI ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा शुरू की है, जिससे स्थानीय निवासी 'राजमार्गयात्रा' ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंग ...और पढ़ें
-1787072415468_m.webp)
121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास शुरू।
HighLights
121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास शुरू।
राजमार्गयात्रा ऐप से 20 किमी दायरे के लोग करें आवेदन।
DigiLocker, VAHAN से सत्यापन, प्रक्रिया हुई आसान।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं और समय-समय पर नेशनल हाईवे के जरिए सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास (Local Fastag Online) की सुविधा शुरू कर दी है। अब टोल प्लाजा के चक्कर लगाए बिना अपने मोबाइल से लोकल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, यह सुविधा राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराई गई है। इससे स्थानीय निवासियों को आवेदन और दस्तावेज जमा करने के लिए टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत रूप से जाने की जरूरत नहीं होगी।
20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मिलेगा लाभ
डिजिटल लोकल पास की सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनका निवास संबंधित पात्र टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है। पात्रता पूरी करने वाले वाहन मालिक ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पास मिलने के बाद संबंधित नियमों के तहत वाहन चालक एक महीने तक उस टोल प्लाजा से अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे। इससे रोजाना या नियमित रूप से टोल प्लाजा से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पहले क्या करना पड़ता था?
अब तक लोकल पास बनवाने के लिए वाहन मालिकों को संबंधित टोल प्लाजा पर खुद जाना पड़ता था। वहां उन्हें अपना पता और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करके यह साबित करना होता था कि वे निर्धारित 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं।
नई डिजिटल व्यवस्था में यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। आवेदन और वेरिफिकेशन का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन किया जा सकेगा।
DigiLocker और VAHAN से होगा वेरिफिकेशन
NHAI की डिजिटल व्यवस्था में सरकारी प्लेटफॉर्म DigiLocker और VAHAN के साथ सहमति-आधारित इंटीग्रेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए आवेदक के पते, वाहन और उससे जुड़े FASTag की जरूरी जानकारी को वेरिफाई किया जा सकता है।
इससे दस्तावेजों की मैनुअल जांच पर निर्भरता कम होगी और लोकल पास जारी करने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन सकती है।
जुलाई में शुरू हुआ था पहला डिजिटल लोकल पास
देश में डिजिटल लोकल पास की शुरुआत पहली बार जुलाई 2026 में दिल्ली के Urban Extension Road-II (UER-II) स्थित Mundka-Bakkarwala टोल प्लाजा से की गई थी। इसके बाद अब इस सुविधा का विस्तार देशभर के 121 पात्र टोल प्लाजा तक किया गया है।
NHAI का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य तकनीक के इस्तेमाल से टोल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तेज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है।
ऐसे चेक करें कौन से टोल प्लाजा पर मिलेगा लोकल पास
नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग https://rajmargyatra.nhai.gov.in/buy-fastag-local-pass पर जाकर उन टोल प्लाजा की लिस्ट देख सकते हैं जो इसके लिए योग्य हैं। इसके बाद Rajmargyatra ऐप के जरिए पात्र होने पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कैसे करें लोकल पास के लिए आवेदन
1. Rajmargyatra ऐप ओपन करें।
2. FASTag Local Pass से संबंधित विकल्प चुनें।
3. अपना संबंधित टोल प्लाजा देखें।
4. पात्रता और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
5. उपलब्ध डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए जानकारी सत्यापित करें।
6. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकल पास FASTag से लिंक किया जा सकता है।
