सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजी से बढ़ रही है भारत की Economy, लोकसभा में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 01:30 PM (IST)

    आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी रहेगा। इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज भी संसद में बहस का सिलसिला जारी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीत ...और पढ़ें

    तेजी से बढ़ रही है भारत की Economy
    तेजी से बढ़ रही है भारत की Economy

    HighLights

    1. भारत की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
    2. मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है।
    3. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज संसद में अविश्वास जारी किया गया है। इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज भी संसद में बहस का सिलसिला जारी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि भारत दुनिया का 5वीं सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था है। भारत में बढ़ती अर्थव्यवस्था पर निर्मला सीतारमण ने एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी भारत की रेटिंग को अपग्रेड किया है। इस से साफ पता चलता है कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वहीं, कुछ दिन पहले मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। केवल 9 साल में भारत की अर्थव्यवस्था ऊपर उठ गई है। कोविड महामारी के बावजूद देश ने आर्थिक तौर पर विकास किया है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

    यूपीए पर किया कटाक्ष

    निर्मला सीतारमण ने यूपीए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब यूपीए का शासन था तब नागरिकों को लाभ मिलना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ। वहीं एनडीए की सरकार में लोगों को पहले से ही लाभ मिल रहा है। कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं है। देश के विकास के साथ-साथ लोगों का भी विकास हो रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि यूपीए ने पूरा एक दशक बर्बाद कर दिया है। जब यूपीए की सरकार थी तब वहीं बहुत भ्रष्टाचार होता था। वहीं एनडीए ने बहुत भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है।

    देश में कोई भी परिवर्तन केवल बोलने से नहीं होता है। उसका वास्विक में डिलीवर होना बहुत जरूरी है। यूपीए लोगों को केवल सपना दिखाता था, वहीं एनडीए लोगों के सपने को सच कर देता है। 

    प्रधानमंत्री देंगे जवाब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस का जवाब देंगे। वह शाम 4 बजे सदन को संबोधित कर सकते हैं। लोक सभा में दो दिन से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस चल रही है। इस बहस के बाद आज पीएम मोदी का जवाब आएगा। आपको बता दें कि यह प्रस्ताव मणिपुर हिंसा पर भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) द्वारा लाया गया था।

     

    खबरें और भी