सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nita Ambani की साड़ी ने Reliance AGM में बटोरी सुर्खियां, भारत की पारंपरिक कारीगरी का है बेजोड़ नमूना

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:11 PM (IST)

    Reliance AGM नीता अंबानी ने बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी। इसे इकबाल अहमद की ओर से हाथ से डिजाइन किया गया था। इसमें बर्फी बूटी और पारंपरिक जरी का काम ...और पढ़ें

    रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता मुकेश अंबानी
    रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता मुकेश अंबानी

    HighLights

    1. ये बनारसी ब्रोकेड साड़ी थी
    2. इसे इकबाल अहमद की ओर से हाथ से डिजाइन किया गया था।
    3. पारंपरिक जरी का काम किया गया था।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम को संबोधित किया। एजीएम में उन्होंने NMACC के लॉन्च और रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान सभी का ध्यान नीता अंबानी की साड़ी ने खींचा।

    नीता अंबानी ने बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसे इकबाल अहमद की ओर से हाथ से डिजाइन किया गया था। ये बनारसी ब्रोकेड साड़ी थी, जिसे रेशम से बुना गया था। इसमें बर्फी बूटी और पारंपरिक जरी का काम किया गया था, जो कि भारतीय कला की विविधता को दर्शाता है।

    रिलायंस फाउंडेशन बनारसी बुनाई का कर रहा सपोर्ट

    रिलायंस फाउंडेशन अपने 'स्वदेश' प्रोग्राम के तहत कई क्षेत्रीय कलाओं का समर्थन कर रहा है। उसमें से बनारसी बुनाई भी एक है। यह भारत की पारंपरिक कला और शिल्प को संरक्षित और बढ़ावा देने की रिलायंस फाउंडेशन की एक पहल है। हाल में ही नीता अंबानी की ओर से एक कार्यक्रम में पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसी कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    रिलायंस की 46वीं एजीएम

    मुकेश अंबानी की ओर से सोमवार को रिलायंस की 46 वीं एजीएम बुलाई गई है। इस बैठक में रिलायंस की ओर से कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस बैठक में बताया गय था कि नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से इस्तीफा दे रही है। इसके साथ आकार, ईशा और अनंत अंबानी को कंपनी के बोर्ड में शामिल किया जाएगा। इसे साथ मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल और आगे बढ़ाने का एलान किया गया था।

    खबरें और भी

    इसके अलावा 46वीं एजीएम में कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट जैसे जियो एयर फाइबर को लॉन्च की तारीख का एलान किया। साथ ही बताया कि कंपनी जियो क्लाउड पीसी पर काम कर रही है।