यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sovereign Wealth Fund: दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड को अरबों का घाटा, निवेशकों को भारी नुकसान
Norways Sovereign Wealth Fund दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड ने शुक्रवार को कहा कि उसे तीसरी तिमाही में जबरदस्त नुकसान हुआ है। फिलहाल यह पता नही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Norway's Sovereign Wealth Fund: नॉर्वे के सॉवरेन वेल्थ फंड ने कहा है कि उसे तीसरी तिमाही में 43 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है क्योंकि शेयर बाजारों में गिरावट आई है और ब्याज दरें बढ़ी हैं। दुनिया के सबसे बड़े वेल्थ फंड की इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान होने की आशंका है। फंड ने तिमाही में 4.4 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दर्ज किया है।
फंड का प्रबंधन करने वाले नॉर्वे के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कुल 449 बिलियन क्रोनर (43.4 बिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है। फंड के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ट्रॉन ग्रांडे ने एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही में बढ़ती ब्याज दरों, उच्च मुद्रास्फीति और यूरोप में युद्ध की स्थिति रही है। इसने बाजारों को प्रभावित किया है।
.jpg)
लगातार हो रहा नुकसान
इस फंड में नॉर्वे के आयल रेवेन्यू को भी शामिल किया जाता है। वर्ष की पहली छमाही में इस फंड को 1.68 ट्रिलियन क्रोनर का भारी नुकसान हुआ था। जून-सितंबर की अवधि में, फंड ने अपनी शेयरहोल्डिंग पर 4.8 प्रतिशत की नकारात्मक रिटर्न की सूचना दी। बॉन्ड होल्डिंग्स पर 3.9 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न देखा गया जो कि इसकी संपत्ति का 28.5 प्रतिशत और इसकी रियल एस्टेट हिस्सेदारी का 1.1 प्रतिशत है।
.jpg)
कई कंपनियों में है इस फंड का निवेश
नॉर्वेजियन क्रोन दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ है। नॉर्वे के समृद्ध तेल भंडारों से मिलने वाले राजस्व ने नुकसान को कुछ हद तक सीमित करने में मदद की है। सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Fund) की दुनिया की लगभग 9,400 कंपनियों में हिस्सेदारी है। यह दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक माना जाता है। फंड का मूल्य सितंबर के अंत में 1.18 ट्रिलियन डॉलर था।
