सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक नीलामी में अब आसानी से खरीद सकेंगे फ्लैट-जमीन और गाड़ी, सरकार ने दी ये खास सुविधा

Published: Fri, 03 Jan 2025 07:43 PM (GMT+05:30)

वित्त मंत्रालय ने ई-ऑक्शन पोर्टल बैंकनेट लॉन्च किया है। अभी मकान फ्लैट व वाहन की खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार ...और पढ़ें

सरकारी बैंक लोन में डिफॉल्टर होने वाले की प्रॉपर्टी, जमीन, वाहनों की नीलामी पर अपनी रकम वसूलती है।
सरकारी बैंक लोन में डिफॉल्टर होने वाले की प्रॉपर्टी, जमीन, वाहनों की नीलामी पर अपनी रकम वसूलती है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अब बैंक की तरफ से होने वाली नीलामी में फ्लैट से लेकर आवासीय व कृषि जमीन के साथ प्लांट व मशीनरी की आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। नीलामी प्रक्रिया को आसान एवं सभी के लिए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम.नागाराजु ने बैंकनेट (Banknet) नामक पोर्टल लॉन्च किया।

इस पोर्टल पर सभी सरकारी बैंक फ्लैट, मकान, जमीन, वाहन, मशीनरी, प्लांट की पूरी जानकारी देंगे। पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति नीलाम होने वाली सभी प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर उसमें भाग ले सकता है। अगर कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो काल सेंटर को काल भी कर सकता है।

अभी अलग-अलग पोर्टल पर करना पड़ता है सर्च

अभी मकान, फ्लैट व वाहन की खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के पोर्टल पर जाकर लोग उसे सर्च करते हैं। अब बैंकनेट पोर्टल पर भी इस प्रकार के सर्च कर खरीदारी की जा सकती है। अभी ही बैंकनेट पोर्टल पर देश के विभिन्न स्थानों पर नीलामी के 1,22,500 प्रॉपर्टी की विस्तृत जानकारी अपलोड हो चुकी है। पोर्टल पर प्रॉपर्टी की नीलामी से पहले व नीलामी के साथ नीलामी के बाद की पूरी जानकारी दी जाएगी।

सरकारी बैंक लोन में डिफॉल्टर होने वाले की प्रॉपर्टी, जमीन, प्लांट, मशीनरी, वाहनों की नीलामी पर अपनी रकम वसूलती है। इस काम के लिए बैंक अखबारों में इश्तिहार देकर लोगों को नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हैं।

बैंकनेट पर सभी सरकारी बैंक नीलामी की जानकारी देंगे। इस पोर्टल के लांच होने से बैंक को इस नीलामी में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकेंगे और उन्हें अधिक कीमत मिल सकती है। इस पोर्टल पर जाकर खरीदारी करने पर ग्राहकों के साथ किसी धोखाधड़ी की कोई आशंका नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें: Retirement Planning Tips: रिटायरमेंट के लिए कैसे करें बचत, किन योजनाओं में लगाएं पैसा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।