सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NPS का बैलेंस चेक करने का प्रोसेस हुआ आसान, अब मैसेज और पोर्टल के अलावा Umang ऐप से भी पाएं जानकारी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 05:30 PM (IST)

    NPS Balance Check हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसकी लाइफ में इनकम के सोर्स जारी रहे। ऐसे में कई लोग नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करते हैं। इसम ...और पढ़ें

    NPS का बैलेंस चेक करने का प्रोसेस हुआ आसान
    NPS का बैलेंस चेक करने का प्रोसेस हुआ आसान

    HighLights

    1. नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
    2. आप उमंग ऐप के जरिये अपने अकाउंट का स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कई लोग अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम () में निवेश करते हैं। इसमें निवेश करने के बाद निवेशक को रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त राशि देते हैं।आप निवेश की गई राशि को पेंशन के तौर पर भी ले सकते हैं।

    आपको समय-समय पर जरूर चेक करना चाहिए कि आप इस स्कीम में कितना निवेश कर चुके हैं?

    कैसे चेक करें बैलेंस  

    आप उमंग ऐप (Umang App) के जरिये भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप एनपीएस के अधिकारिक वेबसाइट पर से भी चेक कर सकते हैं। आप मोबाइल से एसएमएस करके भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि आप किन स्टेप्स को फॉलो करके भी बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    एसएमएस के जरिये चेक करें बैलेंस

    आप अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर के जरिये भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से 9212993399 पर मिस कॉल देना है। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा।

    इस मैसेज में एनपीएस अकाउंट की सारी जानकारी शामिल होगी। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

    पोर्टल से चेक करें बैलेंस

    आप एनएसडीएल (NSDL) के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है। यहां आपको अपने अकाउंट लॉग-इन करने के लिए लॉग-इन आईडी जो आपका रिटायरमेंट नंबर है और पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद आप कैप्चा कोड दर्ज करें। अब आप होल्डिंग स्टेटमेंट के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

    इसके बाद आप जैसे ही ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा। यहां आप अपने अकाउंट के डिपॉजिट अमाउंट शो होगा।

    उमंग ऐप से चेक करें बैलेंस

    आप उमंग ऐप के जरिये भी एनपीएस अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप को ओपन करके लॉग-इन करना है। लॉग-इन करने के बाद आप एनपीएस पर क्लिक करें।

    अब आप करंट होल्डिंग ऑप्शन को सिलेक्ट करें और अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद आपका अकाउंट स्टेटमेंट शो होगा।   

     

    खबरें और भी