सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी जासूस के जाल में Nvidia CEO: खुफिया रिपोर्ट में 'हनीट्रैप' का दावा, अब अमेरिकी संसद में होगी पूछताछ

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:46 AM (IST)

एनवीडिया के बोर्ड ने सीईओ जेन्सेन हुआंग के एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ अफेयर की बात स्वीकार करने के बाद ...और पढ़ें

संकट में जेन्सेन हुआंग

संकट में जेन्सेन हुआंग

HighLights

  1. एनवीडिया बोर्ड ने सीईओ जेन्सेन हुआंग के अफेयर की जांच शुरू की

  2. हुआंग ने एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ संबंध स्वीकार किया

  3. संदिग्ध एग्जीक्यूटिव पर चीनी जासूस होने का आरोप है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज एआई और सेमीकंड्क्टर कंपनी एनवीडिया के बोर्ड ने एक जांच शुरू की है। यह जांच तब शुरू की गयी है, जब कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग, जिन्हें 'गॉडफादर ऑफ AI' भी कहा जाता है, ने एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ अपने अफेयर की बात स्वीकार की।
अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि वह व्यक्ति एक चीनी जासूस हो सकता है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि हाल ही में आई उन खबरों को देखते हुए यह जांच शुरू की जा रही है, जिनमें कहा गया है कि हुआंग एक विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बने थे।

कौन-सा बोर्ड करेगा जांच?

एनवीडिया बोर्ड के अनुसार, इस मामले की जांच स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति करेगी, जिसमें बाहरी स्वतंत्र कानूनी सलाहकार भी उनकी मदद करेंगे।
बयान में आगे कहा गया, "बोर्ड अमेरिका की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जो एनवीडिया और उसके शेयरहोल्डर्स के हितों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हालांकि बोर्ड के पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है, फिर भी बोर्ड अपनी जांच में उपलब्ध सभी जानकारियों की समीक्षा करेगा।"

अरबों डॉलर की चिप्स खरीदीं

यह तब तब सामने आया जब हुआंग ने बोर्ड के सामने स्वीकार किया कि उनका ऐलिस हुआंग के साथ विवाहेतर संबंध था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर स्थित कंपनी 'मेगास्पीड' के एक एग्जीक्यूटिव को चीन के लिए जासूसी करने के काम पर रखा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में टॉप एग्जीक्यूटिव बनने से पहले ऐलिस हुआंग चीन में एक टेलीविजन रिपोर्टर थीं। मेगास्पीड, दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े क्लाइंट में से एक बन गई है। मेगास्पीड ने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से अधिक की चिप्स खरीदी हैं।

हुआंग ने किया कुबूल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुआंग ने कंपनी को भेजे एक संदेश में अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरी हरकतों से उन्हें और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे बहुत पछतावा है।"
इस बीच, रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हुआंग का बचाव करते हुए उन्हें 'एक अच्छा इंसान' और 'सम्माननीय व्यक्ति' बताया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के CEO से कोई बात नहीं की है।

ट्रंप ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अब सब ठीक होगा। उन्होंने बहुत शानदार काम किया है।"

ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में आज तेजी की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी में 114 अंकों की मजबूती; टाटा स्टील और वोल्टास समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।