सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रूस से तेल आयात

Published: Mon, 05 Feb 2024 05:09 PM (IST)

ऊर्जा परिवहन पर नजर रखने वाली कंपनी वर्टैक्सा के डेटा के अनुसार जनवरी में भारत ने रूस से हर रोज ...और पढ़ें

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रूस से तेल आयात
12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रूस से तेल आयात

पीटीआई, नई दिल्ली। रूस से भारत के कच्चे तेल आयात में जनवरी के दौरान लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है और अब यह 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, भारत रूस से लंबे समय तक कच्चे तेल का आयात करता रहेगा।

भारत ने रूस किया इतना निर्यात 

ऊर्जा परिवहन पर नजर रखने वाली कंपनी वर्टैक्सा के डेटा के अनुसार, जनवरी में भारत ने रूस से हर रोज 12 लाख बैरल तेल का आयात किया है, जो पिछले वर्ष दिसंबर के 13.2 लाख बैरल प्रतिदिन से कम है। नवंबर 2023 के दौरान भारत ने रूस से हर रोज 16.2 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया था।

हालांकि, रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। जनवरी में भारत ने हर रोज कुल 49.1 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया है और इसमें रूस की हिस्सेदारी एक चौथाई से थोड़ी कम रही है। रूस से आयात में आई कमी की भरपाई ईराक की ओर से हुई है।

यह भी पढ़ें- सरकार के इन फैसलों के बाद बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी, 8वां वेतन आयोग को लेकर हो सकता है एलान

ईराक से भी आया तेल 

ईराक से जनवरी में हर रोज 11 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात हुआ है, जो दिसंबर 2023 में 9.85 लाख बैरल था। पिछले महीने सऊदी अरब से तेल आयात घटकर 6.59 लाख बैरल प्रतिदिन रहा है, जो दिसंबर 2023 में 6.68 लाख बैरल था।

भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इस तेल को रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदला जाता है। वर्टैक्सा के डेटा के अनुसार, दिसंबर 2021 में भारत रूस से केवल 36,255 बैरल प्रतिदिन तेल का आयात करता था।

यह भी पढ़ें- जल्द शुरू होगा Healthcare Heroes Awards 2024, हेल्थ इनोवेशन के क्षेत्र में काम करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।