यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, FIR दर्ज; शेयर 4% लुढ़का
ओला (Ola Share Price) के फाउंडर भाविश अग्रवाल और सीनियर एग्जीक्यूटिव सुब्रत कुमार दास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने ...और पढ़ें
-1760952224136_m.webp)
ओला के फाउंडर पर केस दर्ज, शेयर में गिरावट
HighLights
भाविश अग्रवाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
कर्मचारी ने सुसाइड नोट में उत्पीड़न का आरोप लगाया
ओला के शेयरों में भारी गिरावट
नई दिल्ली। ओला के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल एक मामले में फंस गए हैं। दरअसल बेंगलुरु पुलिस ने अग्रवाल और ओला के सीनियर एग्जीक्यूटिव सुब्रत कुमार दास के खिलाफ एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह मामला एक कर्मचारी के कथित तौर पर खुदकुशी करने से जुड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार के. अरविंद (38) ने 28 पेज का एक नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने वर्कप्लेस पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार अरविंद के भाई अश्विन कन्नन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
एफआईआर में और किस-किस का नाम
दर्ज की गयी एफआईआर में भाविश अग्रवाल, सुब्रत कुमार दास, हेड, व्हीकल होमोलोगेशन्स एंड रेगुलेशन और अन्य के नाम भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत दर्ज किए गए हैं। शिकायत करने वाले ने अरविंद की मौत के बाद 17.46 लाख रुपये की फाइनेंशियल गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया है।
क्या लगाया गया आरोप
फाइल की गई कंप्लेंट में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अरविंद की सैलरी और इंटेंसिव पेमेंट रोक दी थी। यह घटना 28 सितंबर को हुई, जब अरविंद ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हैरेसमेंट का है मामला
अरविंद की मौत के बाद परिवार को उनका डेथ नोट मिला, जिसमें उन्होंने ओला के सीनियर एग्जीक्यूटिव पर वर्कप्लेस पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। नोट में कहा गया है कि HR डिपार्टमेंट अरविंद के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के बारे में साफ जानकारी नहीं दे रहा था।
शेयर में भारी गिरावट
ये मामला सामने आने पर आज सोमवार को ओला के शेयर में भारी गिरावट आई है। दरअसल बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी गिर गया। करीब ढाई बजे इसका शेयर 2.25 रुपये या 3.93 फीसदी की गिरावट के साथ 54.98 रुपये पर है।
ये भी पढ़ें - तिमाही नतीजों के बाद Reliance के शेयर ने लगाई छलांग, पार किया ₹1470 का आंकड़ा; ₹1785 पर पहुंचने की उम्मीद
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी राय, निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।