सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समंदर से तेल निकालने वाली इस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, इजरायल-ईरान की जंग से कंपनी को कैसे होगा फायदा?

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 02:27 PM (GMT+05:30)

    ONGC share rally इजरायल के ईरान पर हमला करने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। कच्चे तेल के दामों में बढ ...और पढ़ें

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद OGC के शेयरों में तेजी
    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद OGC के शेयरों में तेजी

    नई दिल्ली। समंदर से तेल निकालने वाली भारत की सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 13 जून को NSE पर कंपनी का स्टॉक 255.55 रुपये पर ओपन हुआ। 12 जून को यह 247.88 पर बंद हुआ था। इसके शेयरों (ONGC Share Price Rise) में उछाल की वजह ईरान और इजरायल (Israel Iran war impact on oil) के बीच संघर्ष है। दोनों देशों के बीच हो रहे संघर्ष  की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 9% की तेजी देखी गई।

    आज इंट्रा डे में ONGC के शेयरों ने 255.95 रुपये के हाई लेवल को छुआ। लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आ गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 75.67 डॉलर (9.10% ऊपर) और WTI क्रूड 74.38 डॉलर (9.32% ऊपर) तक पहुंच गया है। ऐसे में समंदर से तेल निकालने वाली सरकारी कंपनी को फायदा होना लाजमी है।

    इजरायल-ईरान संघर्ष से कैसे होगा ONGC को फायदा?

    इजरायल और ईरान संघर्ष शुरू होने से कच्चे तेल के दामों में और भी तेजी आ सकती है। क्योंकि मिडिल ईस्ट के कई देश प्रमुख रूप से तेल उत्पादक हैं। ऐसे में संघर्ष होने की वजह से तेल उत्पादन कम होगा। इसके साथ ही इसे एक देश से दूसरे देश को निर्यात करने में भी समय लगेगा। इसी कारण समंदर से तेल निकालने वाली भारतीय कंपनी ओएनजीसी को फायदा होगा। क्योंकि यह कंपनी तेल निकालकर तेल मार्केटिंग कंपनियों जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम आदि को बेचती है।

    यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की कंपनी को चीन ने हाल ही में दिया था झटका, जानिए क्या करती है Sona Comstar, जिससे चलती है आपकी गाड़ी

    कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने से ONGC को अधिक फायदा होगा, जबकि इस कंपनी से तेल खरीदकर बेचने वाली कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयर में तेजी (Oil company stock surge) आना लाजमी माना जा रहा है, जबकि कच्चा तेल खरीदकर उसे पेट्रोल और डीजल में कन्वर्ट करके बेचने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आ सकती है। 

    खबरें और भी

    कच्चे तेल की कीमतों का शेयर बाजार पर पड़ता है असर

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून क्रूड ऑयल वायदा ₹6,194 पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले बंद भाव ₹5,844 से 5.99 प्रतिशत अधिक है। कच्चे तेल में तेजी आने का साफ मतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होना और शेयर बाजार पर इसका असर पड़ना।