सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Onion Price Hike: ⁠सरकार के प्रयासों का नहीं दिखा असर! प्याज अभी भी ₹60 पार, कहां कितनी है कीमत?

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:38 PM (IST)

सरकार के लगातार प्रयासों के बावजूद, देश के प्रमुख महानगरों में प्याज की कीमतें अभी भी ₹60 प्रति किलो से ...और पढ़ें

प्याज की खुदरा कीमतों में नहीं दिखी कमी

प्याज की खुदरा कीमतों में नहीं दिखी कमी

HighLights

  1. सरकार के प्रयासों के बावजूद प्याज की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं।

  2. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में प्याज ₹53 से ₹60 प्रति किलो।

  3. सरकारी बिक्री ₹35 प्रति किलो पर, लेकिन खुदरा बाजार में दाम अधिक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| हर घर की रसोई में काम आने वाली प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से आम उपभोक्ता परेशान है। सरकार की ओर से लगातार इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन उसका असर बड़े पैमाने पर देखने को नहीं मिला है। सरकारी एजेंसियां मोबाइल वेन और आउटलेट में ₹35 प्रति किलो के हिसाब से बिक्री कर रही हैं, लेकिन अभी भी रिटेल मार्केट में इसकी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। आइए जानते हैं, प्रमुख महानगरों में प्याज के दाम कितने हैं?

कितने में बिक रहा प्याज?

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के की मानें तो, महानगरों में प्याज के भाव अलग-अलग रहे हैं। राजधानी दिल्ली में प्याज ₹53 प्रति किलो बिका, वहीं मुंबई में इसकी कीमत ₹58 प्रति किलो रही। कोलकाता और चेन्नई में सबसे अधिक ₹60 प्रति किलो के हिसाब से बिक्री हुई। वहीं 22 सितंबर को देशभर में प्याज का औसत खुदरा भाव ₹54.20 प्रति किलो रहा। इस दौरान प्याज की अधिकतम कीमत ₹100 प्रति किलो और न्यूनतम कीमत ₹29 प्रति किलो दर्ज की गई।

हालांकि, निजी कारोबार से मिले आंकड़ों के अनुसार, खुदरा बाजारों में प्याज की कीमतें मंत्रालय के आंकड़ों की तुलना में काफी ज्यादा चल रही थीं।

सरकारी आंकड़े से अधिक है रिटेल भाव

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें सरकारी आंकड़ों की तुलना में बहुत ज्यादा दर्ज की गई हैं। अलग-अलग इलाकों और प्याज की गुणवत्ता और कैटेगरी के आधार पर ₹60 से ₹70 प्रति किलो तक दाम बताया जा रहा है। इसके अलावा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में प्याज का भाव ₹53 प्रति किलो बताया गया है।

ये भी पढ़ें: चीनी मिलों को एथनॉल प्रोडक्शन बढ़ाने की सलाह, नितिन गडकरी ने समझाया CBG और वेस्ट मैटेरियल से कमाई बढ़ाने का फॉर्मूला

सरकारी सख्ती के बाद भी दाम हाई

केंद्र सरकार की ओर से प्याज की कीमतों को काबू में रखने और आम उपभोक्ता को राहत देने के लिए ढेरों प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद प्याज के रिटेज प्राइस में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। सरकारी एजेंसियों की ओर से ₹35 प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर बफर स्टॉक का प्याज बेचकर बाजार में सप्लाई बढ़ाई गई है। लेकिन दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में प्याज की खुदरा कीमतों में कमी देखने को नहीं मिली है।