सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Online Shopping करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरा सी चूक और खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:20 PM (IST)

    Online Shopping Fraud आज के समय में हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। डिजिटल के इस युग में ऑनलाइन शॉपिंग फिजिकल शॉपिंग की तुलना में काफी आसान ह ...और पढ़ें

    Online Shopping करते समय इन बातों का रखें ध्यान
    Online Shopping करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    HighLights

    1. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    2. आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये भी फ्रॉड हो रहे हैं।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Online Fraud: शॉपिंग के इस ट्रेंड में कई लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग काफी पसंद आता है। ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये हम चंद मिनटों में या फिर कुछ घंटों में अपना सामान घर मंगवा सकते हैं। ऐसे में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग तो करते हैं पर उनके साथ धोखाधड़ी होने का भी खतरा बना रहता है। कई लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये फ्रॉड (Online Shopping Fraud) भी हो गया है।

    इस वजह से आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके साथ भी फ्रॉड होने का खतरा बन सकता है। आइए, हम जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    डिटेल सेव न करें

    जब भी हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हमें अपना डेबिट कार्ड (Debit Card) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की जानकारी भरनी होगी। ऐसे में हमारे सामने उन जानकारी को सेव करने के लिए कहा जाता है। हमें कभी भी इन जानकारी को सेव नहीं करना चाहिए। अगर हम उन जानकारी को सेव कर देते हैं तो यह हमारे लिए मुसीबत ला सकता है। हमारी द्वारा सेव की गई जानकारी को हैकर्स द्वारा सेव भी किया जाता है। इस वजह से हमें कभी भी उनकी जानकारी को सेव नहीं करना चाहिए।

    फॉरवर्डेड लिंक पर क्लिक ना करें

    हमारे पास कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के लिंक मैसेज या फिर व्हाट्सएप (Whats App) पर आते रहते हैं। इन लिंक में कहा जाता है कि हमें काफी सस्ते में सामान या कपड़ा मिल जाता है। अगर आप इन लिंक पर से शॉपिंग करते हैं तो यह एक फर्जी वेबसाइट भी हो सकता है। इसके अलावा आपके द्वारा की गई शॉपिंग में आपको खराब सामान भी मिल सकता है। इस वजह से आपको कभी भी फॉरवर्ड लिंक से शॉपिंग नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    फ्री वाई-फाई से भी हो सकता है आपका अकाउंट

    कई लोग फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फ्री वाई-फाई के जरिये आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। कई साइबर क्रिमिनल इस तरह के वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के समय फ्री वाई-फाई के जरिये कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपके कार्ड की जानकारी साइबर क्रिमिनल के पास जा सकती है।