Padma Awards 2026: कुकर को घर-घर पहुंचाने वाले से डिफेंस टाइकून तक, ये हैं व्यापार जगत के 3 'पद्म श्री' विजेता
पद्म पुरस्कार 2026 (Padma Awards 2026) में व्यापार जगत से तीन हस्तियों को पद्म श्री (Padma Shri 2026) से सम्मानित किया गया है। इनमें सत्यनारायण नुवाल ...और पढ़ें

पद्म श्री अशोक खाड़े, सत्यनारायण नुवाल और टीटी जगन्नाथन (बाएं से दाएं )
HighLights
सत्यनारायण नुवाल को रक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु पद्म श्री।
अशोक खाड़े ने गरीबी से उठकर 500 करोड़ की कंपनी बनाई।
टीटी जगन्नाथन ने 'प्रेस्टीज' कुकर को घर-घर पहुंचाया।
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म पुरस्कार 2026’ की लिस्ट (Padma Awards 2026) आ गई है। इस साल की लिस्ट में व्यापार और उद्योग जगत (Trade and Industry) के किन चेहरों को जगह मिली है यहां हम आपको उनकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी हस्थियों सत्यनारायण नुवाल, अशोक खाड़े, टीटी जगन्नाथन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं पद्म भूषण दिग्गज बैंकर उदय कोटक को मिला है। यहां हम आपको पद्म श्री से सम्मानित तीन सख्सियत के बारे में बता रहे हैं।
कौन हैं सत्यनारायण नुवाल: पद्म श्री
नुवाल ‘सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया’ के चेयरमैन हैं। महाराष्ट्र के सत्यनारायण नुवाल को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया है। एक सरकारी कर्मचारी के बेटे नुवाल ने 18 साल की उम्र में 1970 में अपना पहला बिजनेस, एक स्याही बनाने की यूनिट बनाकर की। जब उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने रेलवे स्टेशन पर राते बिताई। आज सत्यनारायण नुवाल की 73 साल की उम्र में नेटवर्थ 5.5 बिलियन डॉलर (करीब 50,376 करोड़ रुपये) है। फोर्ब्स के मुताबिक वह दुनिया के 756वे सबसे अमीर शख्स हैं।
उनकी कंपनी न केवल माइनिंग सेक्टर में बल्कि डिफेंस सेक्टर में भी काम करती है। स्वदेशी डिफेंस हथियार बनाने में उनके योगदान ने भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
कौन हैं अशोक खाड़े: पद्म श्री
अशोक खाड़े महाराष्ट्र के सांगली जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में घर में गरीबी देखने वाले अशोक खाड़े कभी महीने में 100 रुपये कमाते थे। आज उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये है। अशोक खाड़े दास ऑफशोर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं।
कौन हैं टीटी जगन्नाथन: पद्म श्री
कर्नाटक के मशहूर उद्यमी और टीटीके (TTK) ग्रुप के चेयरमैन टीटी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्म श्री से नवाजा गया है। उन्हें भारत के रसोई घरों में ‘प्रेशर कुकर’ को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है. ‘प्रेस्टीज’ ब्रांड के जरिए उन्होंने भारतीय मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाया। टीटीके प्रेस्टीज के मानद चेयरमैन थे। 10 अक्टूबर, 2025 को बेंगलुरु में उनका निधन हुआ वह 77 वर्ष के थे।