सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान ने 60 दिन के लिए बैन किया सोने का निर्यात-आयात, भारत से जुड़ी है वजह

    Updated: Thu, 08 May 2025 04:21 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइली हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच युद्ध की परिस्थिति बनते नजर आ रही है। इस खबर क ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने 60 दिन के लिए बैन किया सोने का निर्यात और आयात
    पाकिस्तान ने 60 दिन के लिए बैन किया सोने का निर्यात और आयात

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते पहले से ही कुछ खास नहीं थे। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इसे और खराब कर दिया है। पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनानियों ने 9 आतंकी गुटों पर हवाई हमला किया। अब स्थिति ये हो गई है कि दोनों ही देश ड्रोन के जरिए हमला कर रहे हैं। जब भी दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनती है। इसका अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा असर पड़ता है।

    इसलिए पाकिस्तान सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अहम फैसले ले रही है। जहां एक तरफ पाकिस्तान सरकार ने कराची स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार रोका। वहीं दूसरी ओर इन्होंने अपने सोने के निर्यात-आयात पर रोक लगा दी है।

    पाकिस्तान ने क्यों लगाई गोल्ड के आयात-निर्यात पर रोक

    साल 2013 के SRO 760 के आय नियम को खारिज कर पाकिस्तान ने अपने सोने के निर्यात और आयात पर रोक लगाई है। पाकिस्तान युद्ध स्थिति में सोने और चांदी के फ्लो को लिमिटेड रखने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान को डर है कि उसका सोना दुबई के रास्ते भारत जा सकता है।

    बता दें, पाकिस्तान और भारत के सोने की कीमतों में जमीन-आसमान का फर्क है। पाकिस्तान से होते हुए दुबई और दुबई से सोना भारत आता है। भारत की तरह पाकिस्तान में भी सोने की मांग उत्सव या शादी के समय बढ़ती है।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान में सोना उनकी संस्कृति, फाइनेंशियल स्थिति और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान अभी यूएई, स्विट्जरलैंड जैसे देशों से सोना आयात करता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत से भी सोने की डिमांड बढ़ेगी, जिसका निर्यात इनडायरेक्टली पाकिस्तान से होकर जाएगा। इसे ही वे नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

    आज भारत में क्या रहा सोने का दाम?

    एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Price Today) 97,323 रुपये था। अगर इसमें 3 फीसदी जीएसटी जोड़ा जाए, तो 24 कैरेट सोने का दाम 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। अगर 24 कैरेट सोने के भाव 97,323 रुपये के अनुसार 3 फीसदी जीएसटी 2919 रुपये होता है। जिसका मतलब हुआ कि 24 कैरेट सोना 1,00,242 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:-भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवाद का दिखा असर, 1 लाख पहुंचा सोने का दाम