सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pan Card को Aadhar से नहीं किया लिंक, अभी भी है आपके पास आखिरी मौका

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sat, 01 Jul 2023 12:23 PM (IST)

Pan- Aadhaar Link पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख अब जा चुकी है। अगर आपने अभी ...और पढ़ें

Pan- Aadhaar Link: What is the process?
Pan- Aadhaar Link: What is the process?

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश में सभी के पास पैन कार्ड और आधार नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपके पास अभी तक इन दोनों में से कोई भी कार्ड नहीं है तो आपको जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। ये दोनों कार्ड हमारे आई-डी प्रूफ के तौर पर काम करते हैं।

सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 30 जून 2023 की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके पास अभी भी एक मौका है। आप अभी भी पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि जिन लोगों ने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है वो आज से पैन कार्ड का इस्तेमाल दस्तावेज के तौर पर नहीं कर पाएंगे। उनका पैन कार्ड आज से निष्क्रिय हो गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी दी थी कि जिन लोगों का पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होगा, उनका पैन कार्ड 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। अगर वो जुलाई में पैन कार्ड  को लिंक करवाते हैं तो उनको 1,000 रुपये का चालान देना होगा। हम आपको बताते हैं कि आप पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं?

अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं तो आपको एक बार पैन कार्ड से आधार लिंक का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। यहां चेक करें- पैन आधार लिंक स्टेटस

ऐसे करें लिंक

  • आपको सबसे पहले आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल की वेबसाइट (https://incometaxindiaefiling.gov.in/) पर जाना होगा।
  • यहां आपको पैन आधार कार्ड लिंक के ऑप्शन पर जाना है और रजिस्टर पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पैन नंबर दर्ज करना है।
  • आप यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ भरकर लॉग इन करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको पैन को आधार से जोड़ना होगा।
  • आपके पैन में दिये गई जानकारी जैसे- नाम, जन्मतिथि और लिंग आपको पहले से वहां मिलेगा। आपको आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स को वेरिफाई करना है।
  • इसके बाद आपके पास चालान का ऑप्शन आएगा। आपको चालान के पेमेंट ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। जैसे ही आप चालान की पेमेंट करते हैं, आपके पास एक मैसेज आएगा।
  • ये मैसेज आपके मेल आई-डी और मोबाइल नंबर पर आ सकता है। यहां आपको पैन आधार सफलता पूर्वक लिंक होने की सूचना दी जाएगी।