सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छूट न जाए आखिरी मौका, जल्दी से पैन को आधार से करें लिंक, जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 01:49 PM (GMT+05:30)

    PAN Aadhaar Link Last Date पैन नंबर को आधार से लिंक करने की आखिरी डेट 30 जून 2023 है। इसका मतलब है कि आपके पास सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है। आइए जानत ...और पढ़ें

    PAN Aadhaar Link Last Date: How to link pan with aadhaar
    PAN Aadhaar Link Last Date: How to link pan with aadhaar

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Pan Aadhaar Link: पैन नंबर एक तरह का परमानेंट अकाउंट नंबर होता है। ये नंबर अब प्रत्येक भारतीय के पास होना अनिवार्य हो गया है। ये  10 डिजिट का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है। इसका इस्तेमाल आयकर विभाग के द्वारा व्यक्तियों के व्यवसायों की जानकारी रखने के लिए किया जाता है। आधार नंबर भी एक जरूरी दस्तावेज है। ये  12 डिजिट का नंबर होता है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।

    सरकार ने दोनों दस्तावेज को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इन दोनों को लिंक करने के लिए अब केवल 2 दिन का ही समय बचा है, यानी कि आप इसे 30 जून तक ही लिंक कर सकते हैं। भारत सरकार ने 2017 में पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। पहले इसकी आखिरी डेट  31 मार्च, 2022 तय की गई थी। इस डेडलाइन को आगे बढ़ा कर 31 मार्च, 2023 और फिर 30 जून, 2023 कर दिया गया था।

    आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा

    अगर आप पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तब आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।  ऐसे में आप पैन कार्ड का इस्तेमाल दस्तावेज के तौर पर नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही आप कई सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। आप कोई भी रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे, वहीं आपको कोई भी पेंडिंग रिटर्न भी नहीं मिलेगा। इसी के साथ आपकी टैक्स दर में भी बढ़ोत्तरी हो जाएगी, यानी कि आपको ज्यादा टैक्स भरना होगा।

    कैसे करें लिंक?

    • आपको आधिकारिक आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना है।
    • वहीं आपको "क्विक लिंक्स" पर क्लिक करने के बाद लिंक आधार के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
    • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, वहां आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
    • अगर आपके पास लिंक करते समय सिर्फ पैन कार्ड नहीं है तो आप 'मेरे पास केवल आधार है' के ऑप्शन को भी सिलेक्ट कर सकता हैं।
    • सभी जानकारी आपके आधार डेटाबेस  से मैच करने के बाद आपका पैन कार्ड सफलतापूर्वक आधार से लिंक हो जाएगा।

    एसएमएस के जरिए करें पैन को आधार से लिंक 

    • आपको अपने फोन से  567678 या 56161 नंबर पर मैसेज करना है।
    • इसके बाद आपको पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करना है। इसके साथ ही आपको जगह भी दर्ज करना होगा। जैसे कि नई दिल्ली।
    • इसके बाद आपके पास पैन आधार लिंक की सूचना से संबंधित मैसेज आएगा।

    इस बात का रखें ध्यान

    • आपके पास वैध पैन और आधार नंबर होना चाहिए।
    • आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
    • आप लिंक करते समय सही जानकारी दर्ज करें। 

     

    खबरें और भी