Pan Card New Rules: आज से बंद हो गया इन लोगों का पैन कार्ड, कहीं आपका नाम तो नहीं है शामिल?
Pan Card New Rules: नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ पैन कार्ड के नियमों में बदलाव आया है। अब पैन और आधार पर नाम समान होना अनिवार्य है, अन्यथा पैन बंद ...और पढ़ें
-1775023730892_m.webp)
HighLights
नया वित्त वर्ष, पैन-आधार नाम समान होना अनिवार्य।
नाम अलग होने पर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
NSDL/UTIITSL या आधार ऐप से नाम बदलें।
Pan Card New Rules: आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है। नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ देशभर में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। इनमें से ही एक बड़ा बदलाव पैन कार्ड से जुड़ा हुआ है। पैन कार्ड से जुड़े बदलाव के तहत अब पैन और आधार में कार्ड होल्डर का एक जैसा नाम होना चाहिए। अगर सेप्लिंग या किसी भी कारण की वजह से दोनों में नाम अलग-अलग होते हैं तो ऐसी स्थिति में कार्ड होल्डर का पैन इनएक्टिव हो जाएगा।
अगर आपका पैन और आधार में नाम अलग है। तो इसे नीचे बताए गए तरीके से बदल सकते हैं। हमने आपको आधार और पैन दोनों में नाम बदलने का तरीका बताया है।
Pan Card में कैसे बदले नाम?
- एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
- अगर पहली बार वेबसाइट का यूज कर रहे हैं तो रजिस्टर कर लॉगिन कार्डिनल लें।
- अब लॉगिन करने के बाद आपको यहां Changes/Correction in PAN का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज इत्यादि दर्ज करें।
- डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा।
- फिर पैन कार्ड में आप नाम बदलना चाहते हैं तो उसे सेलेक्ट कर लें। ।
- अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाए तो इसे भी स्कैन कर अपलोड कर दें।
- लास्ट में आपको फीस देकर सबमिट करना होगा।
Aadhaar Card में नाम कैसे बदले?
आप आज आधार कार्ड में कोई भी डिटेल आधार ऐप के जरिए बदल सकते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड करना होगा
स्टेप 2- अब आपको रजिस्टर करना होगा, रजिस्टर करने के बाद आपको आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2- लॉगिन करने के बाद आपको Update Aadhaar Online का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- क्योंकि आपको नाम में बदलाव करना है तो नाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स दर्ज कर दें।
स्टेप 5- लास्ट में आपकी मांगी गई फीस दर्ज कर फॉर्म सबमिट करना होगा।