सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Paytm पर हट गई सारी रोक! जानिए कंपनी के फाउंडर ने क्या कहा

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:22 AM (IST)

    31 जनवरी को RBI ने Paytm payment Banks और वॉलेट की कुछ सर्विस पर बैन लगा दिया था जिसके चलते 29 फरवरी के बाद से कस्टमर्स पेमेंट बैक और वॉलेट में पैसे ड ...और पढ़ें

    Paytm पर हट गई सारी रोक, यहां जानें डिटेल
    Paytm पर हट गई सारी रोक, यहां जानें डिटेल

    बिजनेस डेस्क नई दिल्ली।  RBI ने जाने माने पेमेंट ऑप्शन पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया। RBI ने बताया कि 29 फरवरी 2024 के बाद अकाउंट और पेटीएम वॉलेट में नई जमा राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। मगर एक पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अपनी हाल की  पोस्ट के जरिए ये बताया कि सभी सर्विसेज हमेशा की तरह ही काम करेंगी। 

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर गुरुवार, 31 जनवरी को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंक में लगातार गैर-अनुपालन और निरंतर नियमों के उल्लघंन  के चलते इसकी सर्विसेज पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    बंद होने वाली थी ये सर्विसेज 

    केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि 29 फरवरी के बाद से पेटीएम वॉलेट, पेटीएम फास्टैग, मनी ट्रांसफर, क्रेडिट लेनदेन सहित अन्य सर्विसेज प्रभावित रहेंगी। 

    केंद्रीय बैंक के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने प्रेस रिलीज में कहा कि 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड टूल, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड आदि काम नहीं करेंगे। इनमें  ब्याज, कैशबैक या रिफंड के अलावा किसी भी डिपॉजिट या क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें - RBI ने Paytm Payment Bank पर क्यों लगाई रोक, डिटेल में जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला

    क्या हट गया प्रतिबंध? 

    आपको बता दें कि Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट के जरिए बताया कि पेटीएम की 29 फरवरी के बाद ही पहले की तरह ही काम करेगा।

    अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा। मैं पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती का एक समाधान है और हम पूर्ण अनुपालन में अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध हैं।

    यूजर्स को भेजा संदेश 

    Paytm ने RBI के निर्देशों के बाद अपने कस्टमर्स को मेल के जरिए हुए बदलावों के बारे में सूचित किया है। हालांकि अब तक RBI ने  इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - RBI ने Paytm Payment Bank पर लगाई रोक, 29 फरवरी के बाद नहीं काम करेंगी ये सर्विसेज