सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm ने ली राहत की सांस, NPCI से थर्ड पार्टी ऐप लाइसेंस मिलने के बाद कम हुईं मुश्किलें

Published: Thu, 14 Mar 2024 07:49 PM (IST)

Paytm को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से मल्टी-बैंक माडल के तहत थर्ड पार्टी ऐप का लाइसेंस मिल ...और पढ़ें

Paytm को NPCI से थर्ड पार्टी ऐप लाइसेंस मिल गया है।
Paytm को NPCI से थर्ड पार्टी ऐप लाइसेंस मिल गया है।

पीटीआई, मुंबई। डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म Paytm को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से मल्टी-बैंक माडल के तहत थर्ड पार्टी ऐप का लाइसेंस मिल गया है। एनपीसीआइ ने गुरुवार को बताया कि एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआइ और यस बैंक पेटीएम के लिए पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) बैंक के तौर पर काम करेंगे।

Yes Bank से मिलेगी विशेष मदद 

यस बैंक पेटीएम के मौजूदा और नए यूपीआइ मर्चेंट के लिए मर्चेंट अधिग्रहण बैंक के तौर पर काम करेगा। एनपीसीआइ ने कहा है कि अब पेटीएम मौजूदा यूजर और मर्चेंट बिना किसी बाधा के यूपीआइ लेनदेन और आटो-पे सेवा जारी रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- NHAI ने Paytm FASTag यूजर्स को फिर चेताया, 15 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो हो जाएगी बड़ी दिक्कत

One97 को मिला ये आदेश  

पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को सभी मौजूदा यूपीआइ हैंडल नए पीएसपी बैंक के पास जल्द से जल्द हस्तांतरित करने के लिए कहा गया है। पेटीएम देश का सबसे बड़ा यूपीआइ पेमेंट सेवाप्रदाता है।

Paytm से 141 अरब का लेनदेन

फरवरी में पेटीएम से 141 अरब लेनदेन हुए थे। बता दें कि आरबीआइ ने पेटीएम की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद खातों, पेटीएम वालेट, फास्टैग में किसी भी प्रकार की जमा स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- वर्ष 2024 के अंत तक ब्याज में कटौती संभव, अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों की भी बदली सोच

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।