सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paytm के शेयर्स 9 फीसद की कमजोरी के साथ हुए लिस्ट, शुरुआती कारोबार में 21 फीसद तक की दिखी गिरावट

    By Abhishek PoddarEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 11:14 AM (GMT+05:30)

    Paytm को संचालित करने वाली संस्था One 97 Communications की 18 नवंबर को शेयर बाजारों में निराशाजनक लिस्टिंग हुई। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 21 फ ...और पढ़ें

    Paytm को संचालित करने वाली कंपनी One97 Communications आज स्टॉक मार्केट में अपने शेयरों को सूचीबद्ध करेगी।
    Paytm को संचालित करने वाली कंपनी One97 Communications आज स्टॉक मार्केट में अपने शेयरों को सूचीबद्ध करेगी।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Paytm को संचालित करने वाली संस्था One 97 Communications की 18 नवंबर को शेयर बाजारों में निराशाजनक लिस्टिंग हुई। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 21 फीसद डिस्काउंट के साथ कारोबार करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 1,705 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि निर्गम मूल्‍य 2,150 रुपये था। Paytm ने संस्थागत निवेशकों से 1.1 बिलियन डॉलर जुटाए और पिछले सप्ताह अपने प्रस्ताव पर शेष शेयरों के लिए 2.64 बिलियन यानी कि 1.89 गुना मूल्य की बोली प्राप्त की। Paytm ने अपने IPO को 8 नवंबर को लॉन्च किया था। निवेशकों के पास 10 नवंबर तक इसमें निवेश करने का मौका था। Paytm की मूल कंपनी One97 Communications अपने IPO का आकार 18,300 करोड़ रुपये का तय किया था।

    सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यानी कि 10 नवंबर को Paytm के IPO को 1.89 फीसद ओवर सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन के अंत में पात्र संस्थागत खरीदारों ने इसे 2.79 गुना से अधिक और खुदरा निवेशकों ने इसे 1.66 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया था। कंपनी को 9,14,09,844 शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुई, जबकि इश्यू साइज 4,83,89,422 शेयरों का ही था।

    कंपनी के IPO में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 8,300 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और 10,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने की पेशकश शामिल थी। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए प्रति शेयर 2,080 से 2,150 रुपए का प्राइस बैंड तय किया था। आपको बताते चलें की Paytm का यह IPO अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले सबसे बड़ा IPO साल 2010 में कोल इंडिया का था। साल 2010 में लॉन्च हुए कोल इंडिया के IPO का आकार 15,200 करोड़ रुपये का था।

    Paytm के पास मर्चेंट-पेमेंट मार्केट में सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। इस कंपनी के नेटवर्क में 20 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट पार्टनर हैं। कंपनी के अनुसार इसके ग्राहक हर महीने 1.4 अरब रुपए का लेनदेन करते हैं। अपने IPO के लॉन्च होने से पहले ही Paytm ने अपने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपए जुटाने में कामयाबी हासिल की थी। Paytm ने अपने IPO को जल्दी लॉन्च करने के लिए प्री IPO राउंड से हटने का फैसला भी किया था।

    खबरें और भी