सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm में दो और रिजाइन, CBO के पद से हटे अजय विक्रम सिंह और बिपिन कौल

Published: Tue, 07 May 2024 06:20 PM (IST)

पेटीएम (Paytm) अपने तिमाही नतीजों को पेश करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इसी बीच उसके दो और सीनियर ...और पढ़ें

पेटीएम में अभी रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस चल रहा है।
पेटीएम में अभी रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस चल रहा है।

आईएएनएस, नई दिल्ली। देश की सबसे चर्चित पेमेंट ऐप में से एक पेटीएम (Paytm) अपने तिमाही नतीजों को पेश करने की तैयारी कर रही है। लेकिन, इसी बीच उसके दो और सीनियर अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे कंपनी की मुश्किलों में और इजाफा हुआ है।

इस्तीफा देने वालों में यूपीआई और यूजर ग्रोथ वर्टिकल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) अजय विक्रम सिंह और ऑफलाइन पेमेंट्स के CBO बिपिन कौल शामिल हैं। यह सब कंपनी की मौजूदा रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत हो रहा है।

पेटीएम ने एक बयान में कहा, 'कंपनी अपने सभी बिजनेस वर्टिकल में मजबूत ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अभी रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस से गुजर रहे हैं, यह पेटीएम के सीईओ के कंपनी को लेकर नए नजरिए का संकेत है। ये बदलाव पेटीएम के नेक्स्ट लाइन के अधिकारियों को मजबूत करने का तरीका है।

यह भी पढ़ें : IREDA पर RBI की प्रस्तावित गाइडलाइंस का क्या असर होगा, कंपनी ने खुद बताया

पिछले हफ्ते पेटीएम का मालिकाना हक रखने वाली वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने अपने लीडरशिप टीम को बढ़ाने का एलान किया था, ताकि पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज को मुनाफे में लाया जा सके।

इस डिजिटल पेमेंट कंपनी ने कहा, 'ये जोश से लबरेज लीडर सीधे सीईओ और अन्य सीनियर मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे और इनोवेशन को बढ़ावा देंगे।'

पेटीएम के अनुसार, प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भावेश गुप्ता ने 'निजी कारणों' के कारण करियर में ब्रेक लिया है और अब वह सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। पेटीएम ने अपनी वेल्थ सब्सिडियरी में भी बड़ा बदलाव किया है। उसने राकेश सिंह को पेटीएम मनी लिमिटेड के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को पेटीएम के शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 333.85 रुपये पर बंद हुए। 

यह भी पढ़ें : Vijay Shekhar Sharma : नोटबंदी की चमक से RBI के बैन वाले अंधेरे तक, जानिए कैसा रहा विजय शेखर शर्मा का सफर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।