सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm के शेयरों में आई तूफानी तेजी, निवेशकों को क्यों पसंद आ रहा है स्टॉक

Published: Thu, 13 Jun 2024 11:22 AM (IST)

Paytm Share Today आज सुबह से पेटीएम के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे ...और पढ़ें

Paytm के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई
Paytm के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई

HighLights

  1. आज पेटीएम के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
  2. पिछले 1 साल में पेटीएम के शेयरों में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आई।
  3. पेटीएम ने Samsung के साथ भी डील की है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट करना वाली पेमेंट एग्रीगेटर कंपनी पेटीएम (Paytm) के शेयर आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह से कंपनी के शेयर (Paytm Share) में शानदार तेजी देखने को मिली है।

आज पेटीएम के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 430.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले 5 कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है।

पेटीएम के शेयर में क्यों आई तेजी

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने शेयर मार्केट को बताया कि वह इंश्योरेंस सेक्टर में कदम नहीं रख रही है। कंपनी ने इसके लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा (IRDAI) को रजिस्ट्रेशन विड्रॉल एप्लीकेशन भी दिया था। इरडा ने एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया है।

पेटीएम (Paytm) अपने साथ की कंपनी पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हेल्थ, लाइफ, मोटर, शॉप और गैजेट्स सेगमेंट में इंश्योरेंस वितरण पर फोकस करेगी। कंपनी अब बाकी इंश्योरेंस कंपनी के प्रोडक्ट पर फोकस करेगी।

इसके अलावा पेटीएम ने सैमसंग (Samsung) के साथ भी डील की है। इस डील में सैमसंग वॉलेट में ट्रेवल और एंटरटेनमेंट सर्विसेज लाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें: Paytm UPI Lite Wallet: रोजमर्रा की पेमेंट के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, लाइट वॉलेट शुरू करने के लिए ये है प्रोसेस

पेटीएम के स्टॉक परफॉर्मेंस (Paytm Share Performance)

पिछले 1 साल में पेटीएम के स्टॉक (Paytm Share Price) में भारी गिरावट देखने को मिली है। 1 साल में पेटीएम के शेयर में 45 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

13 जून 2023 को पेटीएम के एक शेयर की कीमत 833 रुपये थी, लेकिन आज कंपनी के शेयर की कीमत 430 रुपये के आस-पास पहुंच गई। इसका मतलब है कि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर की कीमत आधी हो गई है।

वहीं 6 महीने में कंपनी के शेयर में 27 फीसदी की गिरावट आई। 13 दिसंबर 2023 तक कंपनी के शेयर की कीमत 601 रुपये थी जो आज 430 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: आपके पास भी आया @Paytm UPI हैंडल बदलने का मैसेज, ऐसे एक्टिवेट करें न्यू यूपीआई आईडी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।