सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में आया उछाल, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव?

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 07:44 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today कच्चे तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई है और ब्रेंट क्रूड का भाव 88 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई हैं।
    2. कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 88 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर हो गई है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड का दाम 85.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

    हालांकि, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत बने हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

    दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ और पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर
    • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर में पेट्रोल 108.16 रुपये और डीजल 93.43 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.47 रुपये और डीजल 95.03 रुपये प्रति लीटर

    कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम?

    तेल कंपनियों द्वारा प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जान सकते हैं।