सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम?

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:48 AM (IST)

    Petrol Diesel Price तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। दिल्ली मुंबई कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डी ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई हैं।
    2. ब्रेंट क्रूड 88.97 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में किया गया था।

    बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई:पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा:पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम:पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 89.89 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

    कच्चे तेल का भाव

    कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखा जा रहा है और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। डब्लूटीआई क्रूड 85.97 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 88.97 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। कच्चे तेल के दाम में तेजी का सबसे बड़ा कारण ओपेक देशों की ओर से उत्पादन में कमी करना है, जिससे मांग ज्यादा होने के कारण कीमतें बढ़ रही हैं।

    कैसे जानें अपने शहर में ताजा पेट्रोल-डीजल?

    आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से एसएमएस से पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

     

    खबरें और भी