सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:44 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में ...और पढ़ें

    कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के पार पहुंच गई है।
    कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के पार पहुंच गई है।

    HighLights

    1. ब्रेंट क्रूड का रेट 90.65 डॉलर प्रति बैरल है।
    2. पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल कर गए हैं। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 90.65 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड का रेट 87.51 डॉलर प्रति बैरल है।  कच्चे तेल में तेजी की वजह सऊदी अरब और रूस की ओर से प्रोडक्शन में कमी करना है।

    कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई प्रभाव नहीं हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत लगभग सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।

    दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है।
    • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

    • नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर में पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    प्रति दिन जारी किए जाते हैं दाम

    पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन आदि को शामिल किया जाता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर एसएमएस करके पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।