सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: दिल्ली- चेन्नई के साथ बाकी शहरों के लिए जारी हो गए तेल के दाम, चेक करें ताजा कीमत

Updated: Wed, 13 Nov 2024 08:26 AM (IST)

Petrol-Diesel Latest Price तेल कंपनियां हर दिन के लिए पेट्रो-डीजल के दाम जारी करती है। वैसे तो इनकी कीमत वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार प ...और पढ़ें

13 नवंबर के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
13 नवंबर के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

HighLights

  1. क्रूड ऑयल की कीमतों में आज तेजी आई।
  2. सभी शहरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी होते हैं। इनकी कीमतों को अपडेट करने की जिम्मेदारी देश की मुख्य तेल कंपनियों को होती है। हर दिन की तरह 13 नवंबर 2024 (बुधवार) के लिए आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो गए हैं। 

आज के ंअपडेट के मुताबिक सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इसका मतलब कि गाड़ीचालक पुरानी कीमत पर तेल भरवा सकते हैं। वैसे तो सभी शहरों में तेल के दाम अलग होते हैं। लेकिन, मार्च 2024 के बाद से इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इस साल मार्च में लोकसभा से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद महाराष्ट्र में इनकी कीमत में कुछ पैसे की कटौकी हुई थी। आइए, जानते हैं कि आज महानगरों समेत बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है।   

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 13 Nov 2024) है-

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर

 पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये
मुंबई 103.44 रुपये 89.97 रुपये
कोलकाता 104.95 रुपये 91.76 रुपये
चेन्नई 100.75 रुपये 92.34 रुपये

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
नोएडा 94.83 रुपये 87.96 रुपये
गुरुग्राम 95.19 रुपये 88.05 रुपये
बेंगलुरु 102.86 रुपये 88.94 रुपये
चंडीगढ़ 94.24 रुपये 82.40 रुपये
हैदराबाद 107.41 रुपये 95.65 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये

यह भी पढ़ें : Investment Tips: 8-4-3 फॉर्मूला को फॉलो करके बन सकते हैं करोड़पति, सपने साकार होने में लगेगा केवल इतना समय

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

एक्सपर्ट गाड़ीचालक को सलाह देते हैं कि वह लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाएं। इसके अलावा अगर वह किसी दूसरे शहर जा रहे हैं तब भी उस शहर में तेल की कीमत क्या है जरूर जान लें। ऐसे में वह सस्ता फ्यूल खरीद सकते हैं। 

लेटेस्ट रेट चेक करने के कई तरीके हैं। गाड़ीचालक तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स से ताजा कीमत जान सकते हैं। इसके अलावा वह  RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज के माध्यम से भी ताजा कीमत जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें : IPO आया नहीं पर आपके पास होगा शेयर, आप भी लिस्टिंग से पहले कर सकते हैं प्री-आईपीओ में निवेश