सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आज आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 07:53 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति दिन सुबह छह बजे जारी की जाती हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली मे ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई हैं।
    2. ब्रेंट क्रूड का रेट 92.25 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: वाहन चालकों के लिए बुधवार को भी राहत जारी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक साल से भी अधिक समय से पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।

    दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है।

    ये भी पढ़ें- Bank of Baroda के ग्राहकों की मौज, बैंक ने लॉन्च किया फेस्टिवल ऑफर, Home, Car सहित अन्य लोन पर की आकर्षक पेशकश

    नोएडा- गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा:पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम:पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.44 रुपये और डीजल 93.68 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

    ये भी पढ़ें- CPI Inflation Rate अभी भी RBI की सीमा से अधिक, महंगाई नियंत्रण करने के लिए आरबीआई उठा सकता है ये कदम

    कच्चे तेल की कीमत

    कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 92.25 डॉलर प्रति बैरल है और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 89.11 डॉलर हो गया है। पिछले दिनों रूस और सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कमी का एलान किया गया था, जिसके बाद कच्चे तेल के भाव में इजाफा हुआ है।

    खबरें और भी

    कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

    आप एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस भेजें।। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE डीलर कोड लिखकर 92222 01122 पर एसएसएस करें।