सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price हो गए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 07:25 AM (IST)

    देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 26 अक्टूबर 2024 (शनिवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। अगर आप भी तेल भरवाने पेट्रोल पंप जाने वा ...और पढ़ें

    जारी हो गए आज के लिए फ्यूल प्राइस
    जारी हो गए आज के लिए फ्यूल प्राइस

    HighLights

    1. देश के सभी शहरों में फ्यूल प्राइस अलग होते हैं।
    2. रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते हैं। देश की मुख्य तेल कंपनियां इनके दाम को अपडेट करती हैं। देश के महानगरों समेत बाकी शहरों में भी पेट्रोल-डाजल के दाम अलग हैं। ऐसे में गाड़ीचालक  को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाएं। 

    बता दें कि इस साल मार्च 2024 में आम चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई थी। इसके बाद सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। आज भी सभी शहरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर में मिल रहा है।   

     आज के लेटेस्ट रेट

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 26 October 2024)

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    यह भी पढ़ें: Indigo और Bandhan Bank ने जारी किये तिमाही नतीजे, ऐसी रही कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

    बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें : Gold Silver Price: आपके पास है असली सोना? एक नंबर से चल जाएगा पता

    खबरें और भी

    कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वेबसाइट और ऐप्स पर से ताजा कीमत चेक किया जा सकता है। इसके अलावा पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर मैसेज करके भी लेटेस्ट रेट जान सकते हैं।  पेट्रोल पंप का डीलर कोड पता करने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाएं।