यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Petrol Diesel Price Today:धनतेरस के मौके पर जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, नोएडा-गुरुग्राम से सस्ता है दिल्ली में फ्यूल
तेल कंपनियों ने धनतेरस के मौके पर पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। नए अपडेट के अनुसार- आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चूंकि सभी शहर ...और पढ़ें

HighLights
- देश में धनतेरसस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।
- सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज अपडेट होते हैं। तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह 29 अक्टूबर 2024 के लिए भी फ्यूल प्राइस जारी कर दिया है। अगर आप भी आज धनतेरस के मौके पर एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट रेट चेक कर लेना चाहिए।
बता दें कि इस साल मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था। उसके बाद इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। आज भी सभी शहरों में फ्यूल प्राइस जस के तस बने हुए हैं। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में लेटेस्ट रेट क्या है।
आज क्या है लेटेस्ट रेट
इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 29 October 2024)
मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: Home Loan की प्रीपेमेंट करना कितना सही? यहां पढ़ें फायदे और नुकसान
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें : ACME Solar IPO: जल्द शेयर बाजार में उतरेगी एक और पावर कंपनी, निवेशकों के लिए आएगा 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ
खबरें और भी
कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट
गाड़ीचालक तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल के ऐप पर भी लेटेस्ट रेट अपडेट होते हैं। इन सभी के साथ गाड़ीचालक मैसेज के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 92249 92249 पर पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर भेजना होगा। वह इंडियन ऑयल की वेबसाइट से पेट्रोल पंप का डीलर कोड की जानकारी पा सकते हैं।
