यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Petrol-Diesel Price: छोटी दीवाली के मौके पर जारी हो गए तेल के दाम, यहां मिल रहा सस्ता फ्यूल
तेल कंपनियों ने 30 अक्टूबर छोटी दीवाली के मौके पर पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। देश के सभी शहरों में तेल के दाम अलग है। ऐसे में गाड़ीचालक लेटे ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 अक्टूबर 2024 (बुधवार) के लिए फ्यूल प्राइस जारी कर दिया। बता दें कि आज देशभर में छोटी दीवाली मनाई जा रही है। अगर आप भी आज किसी काम से दूसरे शहर जा रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही गाड़ी में फ्यूल भरवाना चाहिए।
लेटेस्ट रेट चेक करना क्यों जरूरी
वैसे तो नए अपडेट के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं हुई है। आप पुरानी कीमत पर फ्यूल खरीद सकते हैं। चूंकि, सभी शहरों में तेल के दाम अलग होते हैं तो ऐसे में ताजा कीमत चेक करने की सलाह दी जाती है।
अब सवाल आता है कि सभी शहरों में तेल के दाम अलग क्यों है तो इसका जवाब जीएसटी () है। दरअसल, तेल के दाम अभी जीएसटी के दायरे में नहीं आते हैं। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट लगाया जाता है, जिसकी दर अलग होती है। यही कारण है कि तेल के दामों को चेक करना चाहिए।
कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट
आपको अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 पर पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। इसके बाद रिप्लाई में आपको लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा। इसके अलावा आप तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप से भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
खबरें और भी
इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 30 October 2024)
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर तोहफा, कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल; पंप डीलरों की सात साल पुरानी मांग पूरी
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें : Swiggy IPO Timeline: 6 नंवबर को आ सकता है स्विगी का आईपीओ, जानिए कितना होगा प्राइस बैंड
