सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: 7 दिसंबर के लिए अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा दाम

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 08:36 AM (GMT+05:30)

    Petrol-Diesel Latest Price ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 दिसंबर 2024 (शनिवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिया है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीज ...और पढ़ें

    7 दिसंबर 2024 के लिए जारी हो गई कीमत
    7 दिसंबर 2024 के लिए जारी हो गई कीमत

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की मुख्य तेल कंपनियों ने 7 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price) जारी कर दिये हैं। तेल की कीमतों को अपडेट करने का सिलसिला वर्ष 2017 से जारी है। हर दिन इनकी कीमतों को अपडेट किया जाता है। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाना चाहिए। 

    आइए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानते हैं कि महानगर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 7 December 2024) क्या है?

    महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें : PMSBY: 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख का जीवन बीमा, जानिए कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ

    कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

    वर्तमान में तेल की कीमतों पर जीएसटी (GST) नहीं लगती है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax-VAT) लगाया जाता है। वैट की दरें राज्य सरकार तय करती है। यह दर हर राज्य के लिए अलग होती हैं। यही कारण है के देश के सभी बड़े शहरों में तेल के दाम अलग होते हैं।   

    गाड़ीचालक तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स पर जाकर लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वह मैसेज के माध्यम से भी ताजा कीमत जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें रिप्लाई में लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : अब विदेश से जमकर आएगा पैसा! RBI ने प्रवासी भारतीयों की विदेशी मुद्रा जमा पर बढ़ाई ब्याज दर