सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या आपके शहर में बदल गए इनके लेटेस्ट रेट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 07:46 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today देश की सरकारी तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोर ...और पढ़ें

    रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते हैं
    रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते हैं

    HighLights

    1. कच्चे तेल के दाम के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत तय होती है।
    2. रोज सुबह 6 बजे इनकी कीमतो को रिवाइज किया जाता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol Diesel Price In India: कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल-डीजल के रेट्स तय किये जाते हैं। देश की तेल कंपनियां (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) हर दिन सुबह 6 बजे इनकी नई कामतें जारी करती है।

    इन कीमतों में कमीशन, टैक्स आदि भी शामिल होता है। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमत अलग होते हैं। अगर आप भी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए जा रहे हैं तो आपको एक बार चेक करना चाहिए कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) क्या है?

    ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर रखें इन बातों का खास ख्याल, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

    आप अपने फोन से इनकी कीमतें चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। 

    महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.77 रुपये और डीजल की कीमत 94.37 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

    ये भी पढ़ें- नजर हटी तो Petrol Pump लगा चुना, पेट्रोल भरवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

    नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये हो गया है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.96 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.02 रुपये और डीजल 94.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

     

    खबरें और भी