सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 07:46 AM (IST)

    Petrol Diesel latest Price देश के हर बड़े और छोटे शहरों के लिए आज देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। जानिए आज आपके शहर ...और पढ़ें

    आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
    आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

    HighLights

    1. रोज सुबह 6 बजे इनकी कीमतों को रिवाइज किया जाता है।
    2. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट तय किये जाते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Todays Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय किये जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां रेज सुबह 6 बजे इनकी कीमतों को रिवाइज करती है। आज भी गाड़ी चालकों के लिए राहत की खबर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पिछले एक साल से इनकी कीमतों को स्थिर रखा गया है।

    जब भी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका होती है। फिलहाल देश में इनकी कीमतें स्थिर है। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर देश के हर शहरों में इनकी कीमत अलग क्यों होती है? आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट, टैक्स, कमीशन आदि भी जुड़ता है। इस वजह से हर शहर में इनकी कीमतों अलग होती है। अगर आप भी एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवल कर रहे हैं या करने वाले हैं तो आपको पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (Petrol Diesel Price) जरूर चेक कर लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के माइलेज से हैं परेशान,अपनाएं ये आसान ट्रिक; एक लीटर तेल में पहले से ज्यादा चलेगी कार

    मेट्रो सिटी में क्या है कीमत?

    गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

    • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- नजर हटी तो Petrol Pump लगा चुना, पेट्रोल भरवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

    अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

    • नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

     

    खबरें और भी