सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में आज बदले दाम?

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 07:32 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today 05 July2023 सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए जाते हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार (05 जुलाई, 2023) को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन एक साल पहले देखने को मिला था।

    दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 93.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
    • पटना में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.52 रुपये में बिक रहा है।
    • लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर है।
    • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 90.08 रुपये में बिक रहा है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 90.05 रुपये में मिल रहा है।
    • बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
    • भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल 103.18 रुपये और डीजल 94.75 रुपये प्रति लीटर है।
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 97.82 रुपये में मिल रहा है।

    कच्चे तेल की कीमत

    कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 75.95 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 70.99 डॉलर प्रति लीटर पर चल रहा है। तेल निर्यातक देशों का समूह ओपेक कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाने के लिए उत्पादन में कटौती कर सकता है।

    कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

    आप एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहकों को 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके साथ ही नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता करने के लिए इंडियन ऑयल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    खबरें और भी