सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम?

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 07:43 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today 10 June 2023 पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 ...और पढ़ें

    ब्रेंट क्रूड की कीमत 74.79 डॉलर प्रति बैरल है।
    ब्रेंट क्रूड की कीमत 74.79 डॉलर प्रति बैरल है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में राहत जारी है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पिछले साल मई में आखिर बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव देखने को मिला था।

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के भाव

    दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    नोएडा-गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.54 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.54 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर
    • भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

    क्रूड ऑयल का आज क्या है भाव?

    क्रूड ऑयल में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 1.17 डॉलर प्रति बैरल या 1.54 प्रतिशत गिरकर 74.79 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.12 डॉलर प्रति बैरल या 1.57 प्रतिशत गिरकर 70.17 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स?

    पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सबुह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर अपने शहर में ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

    खबरें और भी