सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 07:36 AM (GMT+05:30)

    Petrol Diesel Price Today तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और ...और पढ़ें

    petrol diesel price today 11 April 2023
    petrol diesel price today 11 April 2023

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में दाम जस के तस बने हुए हैं। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के कीमतों में परिवर्तन मई 2022 में हुआ था। उस दौरान सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • पटना: पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.51 रुपये और डीजल 93.75 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा: पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 84.64 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    प्रतिदिन तय होते हैं दाम

    सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल की कीमत के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के कर, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

    ऐसे चेक करें अपने शहर में ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम

    आप भी केवल एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

    खबरें और भी