सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 15 May 2023 07:29 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today 15 मई को तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 र ...और पढ़ें

    Petrol Diesel price Today 15 May 2023
    Petrol Diesel price Today 15 May 2023

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं। पिछले करीब एक साल से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

    कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.51 प्रतिशत या 0.38 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 73.79 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत या 0.33 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 69.72 डॉलर प्रति बैरल है।

    बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

    दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    • जयपुर: पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा: पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • हैदारबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

    कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

    आप एसएमएस से अपने नजदीकी पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। BPCL के ग्राहकों को RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस करना होगा। Indian के कस्टमर्स को RSP <स्पेस> डीलर कोड 9224992249 नंबर पर लिखकर भेजना होगा। HPCL के उपभोक्ता को एचपीप्राइस और डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजें।

    खबरें और भी